श्रमिक नेता संजीव शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व पर जताया भरोसा

Share Now

बालको के मजदूर लीडर संजीव शर्मा ने अपने लगभग 200 साथियों के साथ राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मौजूदगी में कांग्रेस में प्रवेश किया।

कोरबा(thevalleygraph.com)। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित होकर बालको के श्रमिक नेता और सैकड़ो मजदूरों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बालको के मजदूर लीडर संजीव शर्मा ने अपने लगभग 200 साथियों के साथ राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मौजूदगी में कांग्रेस में प्रवेश किया। संजीव ने कहा कि वह जयसिंह की नेतृत्व क्षमता से प्रभावित हैं। जिस तरह से उन्होंने मंत्री बनने तक का सफर तय किया है। यह उनके जुझारू व्यक्तित्व को परिभाषित करता है और मजदूरों का उत्थान इसी तरह का कोई जुझारू व्यक्तित्व वाला नेता ही कर सकता है। इसलिए आज हमने कांग्रेस के प्रति भरोसा जताय। जय सिंह अग्रवाल की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा है। हम भरोसा दिलाते हैं कि आने वाले चुनाव में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कांग्रेस के पक्ष में ही काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि एक बार फिर हम अपने नेता जयसिंह अग्रवाल को विधायक और मंत्री के पद तक पहुंचने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

ट्रेड यूनियन के मजदूर नेताओं द्वारा कांग्रेस प्रवेश करने पर जय सिंह अग्रवाल ने सभी का कांग्रेसी गमछा पहनकर कांग्रेस के परिवार में स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि मजदूर कांग्रेस के साथ हैं। वास्तव में कांग्रेस ही मजदूरों का हित चाहती है। वह उनका भला कर सकती है। संजीव शर्मा बालको क्षेत्र के एक सक्रिय मजदूर नेता हैं। जो कि हमेशा मजदूर हित की बात करते हैं। संजीव शर्मा के पिता से भी हमारे अच्छे संबंध रहे हैं। संजीव अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि मजदूरों के हित के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। मजदूर हितों की में सदैव रक्षा करूंगा। उन्हें हर संभव मदद मिलेगी उनकी हर मांग को पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान नगर पालिका निगम के महापौर राज किशोर प्रसाद के साथ कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सपना चौहान मंच पर मौजूद रही। कांग्रेस प्रवेश करने वाले नेताओं में संजीव शर्मा के साथ ही उनके साथ एसडी मानिकपुरी, शैलेश, मुकेश पांडे, पुष्पेंद्र डहोलिया, पवन शर्मा, अजय आदि मौजूद रहे।

बीजेपी के मंडल अध्यक्ष ने भी थामा कांग्रेस का हाथ

भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष लालू राम ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. लल्लू राम ने अपने समर्थकों के साथ राजस्व मंत्री के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया. भाजपाइयों ने कहा कि वह भाजपा में रहकर जनहित के काम नहीं कर पा रहे थे। इसलिए उन्होंने अब कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। भाजपाइयों ने कहा कि बीते 5 सालों में जयसिंह द्वारा जो काम कोरबा क्षेत्र में कराए गए हैं। उससे हम बेहद प्रभावित हैं। यही कारण है कि हमने कांग्रेस में प्रवेश किया है। अब हम कांग्रेस के लिए ही काम करेंगे और जयसिंह अग्रवाल की जीत आने वाले विधानसभा चुनाव में सुनिश्चित करेंगे।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

पति से 22 साल बाद मांगा भरण-पोषण, पत्नी की याचिका खारिज: हाईकोर्ट ने कहा- अब इसकी हकदार नहीं

उच्च न्यायालय ने एक मामले में पति से 22 साल बाद भरण-पोषण दिलाने दायर की…

3 hours ago

३६ गढ़ को मिली राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग स्पर्धा की मेजबानी, 32 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों से सीनियर वर्ग के 1200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं खेलमंत्री टंक राम वर्मा ने छत्तीसगढ़ की मेजबानी में आयोजित होगी…

5 hours ago

NEP: पुर्नउन्मुखीकरण कार्यक्रम योजना 2025 के तहत कार्यशाला 5 जुलाई को, डॉ. जीए घनश्याम प्रदान करेंगे मार्गदर्शन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत पुर्नउन्मुखीकरण कार्यकम योजना 2025 पर आयोजित कार्यशाला का मुख्य अतिथि…

7 hours ago

CSPGCL: स्नातक व डिप्लोमा में अप्रेंटिस के 70 पदों पर बंपर भर्ती प्रतिमाह ₹8000 से 9000 स्टाइपेंड, ऑफलाइन आवेदन 21 जुलाई तक

CSPGCL में स्नातक अप्रेंटिस और डिप्लोमा अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। स्नातक…

13 hours ago