विकास की मुख्य धारा में जोड़कर आधुनिकता से परिपूर्ण विकसित कोरबा बनाएंगे:- लखनलाल

Share Now
FacebookFacebookInstagramInstagramTwitterTwitterTelegramTelegramWhatsappWhatsapp

भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने किया परिवहन नगर में जनसंपर्क।

कोरबा(theValleygraph.com)। पूर्व महापौर भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने परिवहन नगर में जनसंपर्क किया। उनके साथ पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी भी जनसंपर्क किया जन संपर्क किए। परिवहन नगर जनसंपर्क यात्रा में पहुंचने पर जनता जनार्दन एवं मातृशक्तियों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। सड़कों में लगने वाले जाम एवं धूल तथा प्रदूषण की समस्या से अवगत भी कराया इस दौरान भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने लोगों से कहा कि कोरबा में नया ट्रांसपोर्ट नगर का वादा करने वाले कांग्रेस के विधायक अभी तक अपना वादा पूरा नहीं कर पाए। चुनाव नजदीक होने के कारण आनन फानन में नया ट्रांसपोर्ट नगर की भूमि पूजन तो हो गई लेकिन वह जमीन विवाद से घिर गई। कोरबा की जनता को आज भी नया ट्रांसपोर्ट नगर नहीं मिल पाया। भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को भरपूर जन समर्थन कर एक बार सेवा का अवसर प्रदान करें। निश्चित तौर पर नया ट्रांसपोर्ट नगर बनाएंगे और कोरबा को विकास की मुख्य धारा में जोड़कर आधुनिकता से परिपूर्ण विकसित कोरबा बनाएंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, रितु चौरसिया, झखेंद देवांगन, अश्वनी चौबे चंद्रकांत साहू, मनोज अग्रवाल, अमरनाथ पटेल, चंदन सिंह, लक्ष्मण श्रीवास, रितेश कुमार साहू, निलेश दास, कमलजीत सिंह, तुलसी ठाकुर नारायण ठाकुर नरेंद्र पाटन वार अमजद अली, आजम खान,उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।


Share Now
FacebookFacebookInstagramInstagramTwitterTwitterTelegramTelegramWhatsappWhatsapp
Aakash Pandey

Recent Posts

एक्शन मोड पर महापौर, चंद घंटों में डॉ RP नगर के स्ट्रीट लाइट्स जगमगाए, अप्पूघर की जलघर सुविधा भी बहाल

नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की त्वरित कार्यवाही से शहर की…

2 days ago

ABEO को भारी पड़ी युक्तियुक्तकरण में मनमानी, शिक्षक साझा मंच की मांग पर कार्यवाही, कटघोरा से बम्हनीडीह तबादला

कटघोरा के ABEO को युक्तियुक्तकरण में मनमानी भारी पड़ी। शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय पदाधिकारी…

3 days ago

युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को एक माह बीते पर नहीं मान रहे 70 शिक्षक, बन रही ज्वाइनिंग से इंकार वालों की लिस्ट

युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को एक माह बीते चुके हैं पर ऐसे 70 अतिशेष शिक्षक अब…

4 days ago

कोमा में था 6 साल का मासूम नीरज, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 20 दिन इलाज कर डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट में सफल इलाज कर छह साल के एक बच्चे…

4 days ago

एकलव्य आदर्श विद्यालय छुरी कला में NCC स्क्रीनिंग, अपनी कुशलता और दक्षता साबित कर चुने गए 25 कैडेट्स

बुधवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरी कला की NCC इकाई में शैक्षणिक सत्र 2025-26…

4 days ago