भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन  ने पोड़ी बहार में किया जनसंपर्क, कहा- निश्चित तौर पर कोरबा की जनता बदलाव चाहती है

Share Now

पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने छग महतारी के माथे से पिछड़ेपन का दाग हटाया, कांग्रेस ने गर्त में धकेला:-लखन

कोरबा(thevalleygraph.com)। भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन कोरबा के पोड़ी बहार में जनसंपर्क किया। उनके साथ पूर्व महापौर जोगेश लांबा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने लोगों से भाजपा को जनसमर्थन का आव्हान करते हुए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की उपलब्धियां को बताया तथा वर्तमान कांग्रेस की भ्रष्टाचार एवं कुशासन को गिनाया। भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा प्रवाहित हो रही थी भाजपा सरकार ने महतारी के माथे से पिछड़ेपन का दाग हटाया। प्रदेश में पॉवर हब, सीमेंट हब इस्पात हब, एल्युमिनियम हब, एजुकेशन हब हेल्थ केयर हब, डिजिटल हब के साथ सुनहरे भविष्य की गाथा लिखी जा रही थी। जहां छत्तीसगढ़ का देश को विकास की मौलिक अवधारणाएं देने वाले राज्य की पहचान में गिनती होती थी। यही नहीं प्रदेश में ट्रिपल आईटी आईआईएम, टेक्निकल शिक्षा संस्थान से प्रदेश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा था। जबकि कांग्रेस ने सत्ता हासिल करते ही गरीबों का चावल 5000 करोड़ से अधिक घोटाला किया। 500 करोड़ से अधिक का कोयला घोटाला, 2000 करोड़ का शराब घोटाला, 1300 करोड़ का गोठन घोटाला,700 करोड़ का डीएमएफ का घोटाला किया। कांग्रेस के सरकार में नौकरियां भी बिक गई। प्रदेश में तबादला नीति ने बाकायदा एक उद्योग का रूप ले लिया। इस तरह से कांग्रेस ने केवल घोटाला किया। जनता अब कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त हो गई है। निश्चित तौर पर कोरबा की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। इस अवसर पर भाजपा के अनेकों पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग साथ-साथ उपस्थित थे।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

शहर के नामचीन कारोबारी पर अपने ही भाई ने लगाया था धोखाधड़ी का आरोप, 8 साल पुराने मामले में अदालत ने किया दोषमुक्त

कोरबा(theValleygraph.com)। लगभग 8 साल पूर्व शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी पर उनके ही भाई ने…

2 days ago

शिक्षकों से मिला ज्ञान का वरदान ही है जो देश के अच्छे कल के लिए योग्य नागरिकों का निर्माण सुनिश्चित होता है: आकाश शर्मा

देखिए वीडियो ... कमला नेहरु महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित भारतीय स्टेट बैंक ने…

3 days ago

अपनी शक्ति और क्षमताएं पहचानें और शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने आगे आएं युवा: अपर आयुक्त विनय मिश्रा

देखिए वीडियो ...कमला नेहरु महाविद्यालय में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित, आगामी नगरीय निकाय चुनावों में…

3 days ago

एनीकट पचरा में लूट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

कोरबा। जिले की पुलिस ने एसपी सिद्धार्थ तिवारी (IPS) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

3 days ago