नए टीपी नगर को लेकर पहले भाजपाइयों ने किया विरोध, अब वोट साधने के लिए कर रहे चुनावी वादे

Share Now

कोरबा(thevalleygraph.com)। नया टीपी नगर भले ही शहर की जरूरत हो, लेकिन भाजपाई इस मुद्दे का अब भी राजनीतिकरण कर रहे हैं। इसकी परिकल्पना कांग्रेस सरकार ने की थी। ताकि शहर के ट्रैफिक को व्यवस्थित किया जा सके। कांग्रेस ने यह योजना लाई, जब यह मूर्त रूप लेने वाली थी। तब भाजपा के नेताओं ने इसके स्थल को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। बरबसपुर में नया टीपी नगर को लेकर भाजपाइयों ने तब प्रेस वार्ता का आयोजन किया। यह कहा कि स्थल परिवर्तन होना चाहिए, कभी कहा कि यहां बनाओ, कभी कहा वहां बनाओ, इन्होंने शिकायत, दवा आपत्ति ना जाने क्या-क्या किया। जिसकी वजह से नया टीवी नगर को लेकर पेंच फंस गया। योजना ही उलझ कर रह गई। लेकिन अब, जब चुनाव करीब है। तब इन्हें नया टीपी नगर की याद आ रही है। चुनाव में जनता के पास जाना है। वोट मांगना है, तो झूठ ही कह दो। लेकिन भाजपाई यह भूल जाते हैं कि उनकी जुमलेबाजी को जनता बहुत अच्छे से समझती है। जिस टीपी नगर पर इन्होंने खुद पेंच फंसा कर रखा है। अब उसे बनवा देने का वादा करना इन्हें शोभा नहीं देता। कम से कम इतनी राजनीतिक समझ तो होनी चाहिए, इन्हें अपने गिरेबान में झांक कर एक बार तो देखना चाहिए।

तब विकास विरोधी कलेक्टर के गोद में बैठे थे यही भाजपाई

मुख्यमंत्री जब कोरबा आए थे, तब भी नया टीपी नगर को लेकर सवाल पूछा गया था। तब के तत्कालीन कलेक्टर को अब चुनाव आयोग ने बिलासपुर जिले के कलेक्टर पद से रातो-रात हटा दिया। कोरबा में रहते भी इन्होंने ही नया टीपी नगर को लेकर रातों-रात स्थल परिवर्तन कर दिया। दवा आपत्ति के लिए सूचना जारी कर दी। तब भाजपाइयों ने इनका समर्थन किया था। जबकि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहने के बावजूद भी कलेक्टर द्वारा किए जा रहे गलत कार्यों का विरोध किया था। तब विपक्ष की भूमिका में भाजपा को एक मजबूत उपस्थिति दर्ज करनी थी। शहर के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए थी। लेकिन ये भाजपाई, जो अब चुनावी वादा कर रहे हैं। तब व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए कलेक्टर का साथ दिया और नया टीवी नगर को लेकर पेंच फंसा दिया। जोकि अब भी फंसा हुआ है।

आरोप लगाने के पहले तथ्यों को समझ लेना चाहिए

भाजपा प्रत्याशी लखन लाल लोगों के घर-घर घूम रहे हैं। लोगों से झूठे वादे कर रहे हैं। अभी वह यह भी कह रहे हैं कि वह नया टीपी नगर बनवा देंगे। लेकिन इन्हें तथ्यों की समझ भी होनी चाहिए कि नया टीपी नगर की परिकल्पना कैसे हुई? इसे लेकर आपत्तियां किसने दर्ज कराई? भाजपाइयों की भूमिका इसमें क्या है? सिर्फ और सिर्फ एक चुनावी वादा कर भाजपा प्रत्याशी लोगों से नया टीपी नगर का जिक्र कर रहे हैं।जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। वह खुद भी इस बात को भली भांति समझते हैं, लेकिन इन्हें इस बात को भी समझ लेना चाहिए की जनता इतनी मूर्ख भी नहीं है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

ट्रक से बचते सड़क छोड़ नहर में जा गिरी तेज रफ्तार कार, राहगीरों की मदद से सुरक्षित निकले गए 5 सवार

कोरबा के सर्वमंगला नगर से बरमपुर मार्ग पर फर्राटे भर रही एक तेज रफ्तार कार…

8 hours ago

आपातकाल की 50वीं बरसी: इंदिरा ने कुर्सी बचाने संविधान कुचला, लोकतंत्र को तानाशाही में बदला: शिवरतन शर्मा

कोरबा। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में दर्ज सबसे काले अध्याय, आपातकाल की 50वीं बरसी पर…

10 hours ago

हेडलाइट की रोशनी में सड़क पार करता दिखा एक Tiger, राहगीरों ने मोबाइल कैमरे में कैद की तस्वीरें

बीती रात करीब 8 बजे जंगल के रास्ते गुजर रही कार में सवार लोगों ने…

11 hours ago

कप्तान ने उठाई कमान तो मचा अपराधियों में कोहराम, 48 घंटों में पकड़े गए फरार चल रहे 101 वारंटी

पुलिस अधीक्षक, जिला कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (IPS) के निर्देश पर पूरे जिले में अभियान चलाया…

13 hours ago

सुबह 5.25 बजे उगा सूरज, शाम 6.49 बजे सनसेट, इस बीच आज कैसा रहेगा मौसम, ये जानने यहां क्लिक करें

भीगी हवाओं के बीच आज का मौसम भी सुहावना ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार…

17 hours ago

नील गैलियर को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस में छग राज्य सोशल मीडिया के सह संयोजक की जिम्मेदारी

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस में छत्तीसगढ़ में कोरबा के युवा नेता नील गैलियर को महत्वपूर्ण…

18 hours ago