प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश तेजी के साथ ऊंचाई को छू रहा है:- लखन देवांगन

Share Now

भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने कहा:- रायपुर बिलासपुर की तरह कोरबा का करेंगे विकास

कोरबा(thevalleygraph.com)। भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने पंप हाउस कॉलोनी परिसर एवं बस्ती में जनसंपर्क किया। उनके साथ जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पूर्व नेता प्रतिपक्ष योगेश जैन पूर्व एल्डरमैन मुकेश बग्गा, मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा कुलवंत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा को भरपूर जन समर्थन करने की अपील की। लखन देवांगन ने कहा कि आप सभी ने कांग्रेस को तीन-तीन बार विधायक बनाया इसके बावजूद कोरबा में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सरकार में मंत्री रहते हुए यहां के विधायक ने कोरबा की जनता के उम्मीदों पर पानी फेरा। कोरबा में चारों ओर केवल और केवल धूल के गुब्बारे उड़ रहे हैं। जहां भी जा रहे हैं साफ सफाई कहीं नजर नहीं आ रहा। लोग आज भी मेरे महापौर के कार्यकाल को याद कर रहे हैं आज कोरबा कांग्रेस के कमीशन खोरी भ्रष्टाचार की वजह से वहीं के वहीं हैं। श्री देवांगन ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां को बताया विश्व पटल पर भारत पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश तेजी के साथ ऊंचाई को छू रहा है। गरीबों के कल्याण के लिए मोदी सरकार समर्पित भाव से काम कर रही है। आप सभी भाजपा को समर्थन कर सेवा का अवसर दें निश्चित तौर पर नेता नहीं बेटा बनकर कोरबा को उप महानगर के रूप में विकसित कोरबा बनाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर लक्ष्मण श्रीवास चंदन सिंह सुमन सोनी संतोष केवट रमा मिली रमेश गुप्ता छबील कुमार पांडेय रामकिशोर यादव चंद्रहास यादव सतीश केसरवानी विनोद सिन्हा गंगापुरी गीता चौहान तुलसी ठाकुर नरेंद्र पाटनवार दीपक जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में अव्यवस्था, ठहरने की जगह बदहाल, खिलाड़ियों में नाराज़गी

प्रतिभागी टीमों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें तत्काल बेहतर आवासीय व्यवस्था…

2 days ago

भाजपा को नवीन जिला कार्यालय के लिए मिली जमीन, महामंत्री पवन साय के करकमलों से हुई रजिस्ट्री

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के इतिहास में आज उस वक्त एक महत्वपूर्ण अध्याय…

2 days ago

शोक : Dr RP नगर निवासी युवा अधिवक्ता संदीप उपाध्याय का निधन, अंतिम यात्रा आज दोपहर 3 बजे

निहारिका स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर के निवासी एवं युवा अधिवक्ता संदीप उपाध्याय का आकस्मिक…

3 days ago

उद्योग मंत्री लखन ने सपरिवार बागेश्वर धाम में पूजा अर्चना कर की जिला और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन दो दिवसीय बागेश्वर…

3 days ago

अहिल्या देवी से लेकर विंग कमांडर व्योमिका सिंह व कर्नल सोफिया कुरैशी तक देश में मातृशक्तियों का योगदान सदैव अतुलनीय रहा है : नामदेव

कोरबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य विस्तार का एक बड़ा आधार प्रतिवर्ष ग्रीष्मकल में लगाए जाने…

5 days ago