श्रीराम दरबार परिसर में थिरकते युवाओं पर चढ़ा डांडिया का खुमार, free Entry के साथ साकेत नगर दुर्गा उत्सव समिति ने की है खास तैयारी

Share Now

Video:- हर वर्ग के लिए एंट्री भी बिलकुल नि:शुल्क, समिति ने अधिक एंट्री की वजह से एक और अतिरिक्त डांडिया मैदान तैयार किया हैं। ताकि सभी को डांडिया में शामिल होने का मौका मिल सके।

कोरबा(theValleygraph.com)। नवरात्रि का पर्व शुरू होते ही जिले में जगह-जगह डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। डीडीएम रोड स्थित श्रीराम दरबार के निकट साकेत नगर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा डांडिया की खास तैयारी की गई है। जहां लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति ने अधिक एंट्री की वजह से एक और अतिरिक्त डांडिया मैदान तैयार किया हैं। ताकि सभी को डांडिया में शामिल होने का मौका मिल सके।

खास बात यह है कि सभी वर्गों के लिए निशुल्क एंट्री रखा गया है। साकेत नगर दुर्गा उत्सव समिति ने सिर्फ बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं को ही यहां डांडिया करने की अनुमति प्रदान की है। खास तौर पर दुर्गा पूजा और डांडिया उत्सव के लिए ही साकेत नगर दुर्गा उत्सव समिती का गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल हैं। राम दरबार के ठीक बगल में दुर्गा पंडाल और डांडिया मैदान बेहद खास तरीके से तैयार किया गया है।

बिना किसी भेदभाव सभी वर्ग की भागीदारी- जयप्रकाश

जयप्रकाश ने बताया कि राम दरबार में नवरात्रि पर्व के अवसर पर भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां गरीबी-अमीरी, ऊंच-नीच, जात-पात का कोई भेदभाव नहीं है। स्लम बस्ती की बच्चियां हों या कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग। दुर्गा पंडाल और डांडिया मैदान में सब मिलजुल कर उत्सव का आनंद ले रहे हैं। श्रेष्ठ प्रतिभागियों को आकर्षक इनाम भी प्रदान किया जा रहा। उन्होंने अपील किया है कि श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। राम दरबार दुर्गा पंडाल और डांडिया की भव्यता को देखें। अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करें।

‎लगातार बढ़ रहा लोगों का उत्साह, तैयार करना पड़ा एक अतिरिक्त डांडिया मैदान

साकेत नगर दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि राम दरबार के निकट ही भव्य दुर्गा पंडाल और अधिक एंट्री की वजह से दो डांडिया मैदान तैयार किया गया हैं। नवरात्रि के पहले दिन से ही यहां कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। इसके लिए खास तरह के संगीत और पारंपरिक परिधान का भी इंतजाम है। नियमों के अनुसार रात 10 बजे तक ही डांडिया नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आसपास के क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति लगातार बढ़ रही है। लोग सपरिवार दुर्गा पंडाल पहुंच रहे हैं और माता दुर्गा के दर्शन करने के साथ ही डांडिया का लुत्फ उठा रहे हैं। मां दुर्गा की आराधना भी जारी है, जिससे लोग बेहद उत्साहित हैं। समिति की तरफ से हमने हर तरह के इंतजाम किए हैं। ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। दर्शन करने से लेकर डांडिया मैदान में नृत्य तक के सभी इंतजाम समिति की देख-देख में संपन्न कराया जा रहा है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

डॉक्टर्स-डे के अवसर पर NKH में 1 जुलाई को आयोजित किया जाएगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

कोरबा। एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल,कोसाबाड़ी कोरबा द्वारा 1 जुलाई डॉक्टर्स-डे म उपलक्ष्य में नि:शुल्क स्वास्थ्य…

5 hours ago

देवांशी और रविकृष्णा रहे अंडर 19 बैडमिंटन के सिलेक्शन टूर्नामेंट के विजेता, सूरजपुर में सीधे मेन ड्रा खेलेंगे

देखिए Video : 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर रैंकिग बैडमिंटन प्रतियोगिता के मेन ड्रा में कोरबा…

10 hours ago

अंडर 19 बैडमिंटन के लिए कोरबा की टीम चुनने टूर्नामेंट शुरू, गर्ल्स-ब्वॉयज समेत भाग ले रहे 14 खिलाड़ी

देखिए Video: 24वीं छग राज्य जूनियर रैंकिग स्पर्धा  के लिए कोरबा की टीम चुनने सिलेक्शन…

12 hours ago

आपस में टकराई दो बाइक, घटनास्थल पर ही एक की मौत, भीषण टक्कर में दो घायल बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चांपा। सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में जांजगीर में…

14 hours ago

सम्पूर्ण विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने तेजी से कार्य कर रही मोदी सरकार : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया में 1 करोड़ 82 लाख रुपए…

1 day ago

मां का दूध शिशु के लिए अमृत, थाली में पौष्टिकता से भरपूर आहार शामिल करें शिशुवती माताएं: राजीव खन्ना

एनटीपीसी चिकित्सालय कोरबा में स्तनपान कराने वाली शिशुवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित, एनटीपीसी…

1 day ago