भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने विधानसभा चुनाव 2023 के द्वितीय चरण हेतु चुनाव संचालकों की नियुक्ति की
कोरबा(thevalleygraph.com)। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने विधानसभा चुनाव 2023 के द्वितीय चरण हेतु चुनाव संचालकों की नियुक्ति की है। 17 विधानसभाओं के लिए चुनाव संचालक व सह संचालक घोषित किए गए हैं जिनमें कोरबा विधानसभा के लिए अशोक चावलानी चुनाव संचालक बनाए गए हैं। अशोक चावलानी को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्ञात हो कि कोरबा विधानसभा से भाजपा ने लखनलाल देवांगन को प्रत्याशी घोषित किया है और वे लगातार क्षेत्रों के जनसंपर्क पर हैं। लखनलाल के चुनाव के संचालन की जिम्मेदारी इससे पहले भी अशोक चावलानी को मिल चुकी है जब वे कटघोरा विधानसभा से चुनाव लड़े थे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी को संगठन का काफी लंबा अनुभव है जिसका लाभ निश्चित ही लखनलाल देवांगन को मिलेगा।
कोरबा जिला प्रशासन ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड ऑनलाइन परीक्षाओं के…
कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना. ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी "मोर दुआर-साय…
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के हाथों आज…
शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के नियमित, स्वाध्यायी परीक्षार्थी, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा…
कोरबा: रोशनी से जगमगाया मैदान, क्रिकेट के सितारों ने बिखेरा जलवा – डॉ. बंशी लाल…
कोरबा। एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने 23 मई 2023 को कैथलैब प्रारम्भ किया, उसने जिले…