आप सभी सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित भाजपा को जन आशीर्वाद प्रदान करें:- लखनलाल देवांगन

Share Now

सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है केंद्र की मोदी सरकार, डबल इंजन की सरकार से कोरबा का होगा विकास- लखन देवांगन

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन का जनसंपर्क का जनसंपर्क का क्रम जारी है कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में समर्थन के लिए आगे आ रहे हैं जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है कार्यकर्ताओं में जोश उमंग और उत्साह देखने को मिल रहा है कल नामांकन में भी समर्थकों का जुनून देखने को मिलेगा।

भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन और पूर्व महापौर जोगेश लांबा सहित पार्टी के पदाधिकारीयों ने वैशाली नगर, विकास नगर कुसमुंडा, में जनसंपर्क किए। इस दौरान लोगों का भरपूर जन आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है।

लखन देवांगन ने लोगों से अपील कर रहे हैं कोरबा में डबल इंजन की सरकार से कोरबा का होगा विकास। कोरबा में व्याप्त समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर समाधान किया जाएगा। कांग्रेस केवल झूठ का पुलिंदा है लोक लुभाने प्रलोभन देकर जनता से वादा खिलाफी करते हैं। निश्चित तौर पर बदलाव की घड़ी आ गई है। केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है देश में 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त में अनाज देने का काम, जल जीवन मिशन के तहत 12 करोड़ परिवारों को सीधे नल से पेयजल की पूर्ति, आयुष्मान योजना के तहत 19 करोड़ परिवारों को मुफ्त में इलाज की व्यवस्था प्रधानमंत्री आवास के तहत 3 करोड़ गरीबों को पक्का मकान देने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में किसानों का दाना दाना धान खरीदी 61 टन चावल केंद्रीय पूल में खरीदने का निर्णय लिया। प्रदेश के 40 लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि 8 लाख से अधिक पीएम आवास बनाकर तैयार हो गया। जबकि कांग्रेस ने 16 लाख मकान बनने नहीं दिए। प्रदेश में खुलकर भ्रष्टाचार किया गया। कोयला घोटाला शराब घोटाला चावल घोटाला पीएससी घोटाला गोठान में घोटाला कर छत्तीसगढ़ की जनता के साथ घोर अन्याय किया। निश्चित तौर पर आप सभी सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित भाजपा को जन आशीर्वाद प्रदान करें और कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

शहर के नामचीन कारोबारी पर अपने ही भाई ने लगाया था धोखाधड़ी का आरोप, 8 साल पुराने मामले में अदालत ने किया दोषमुक्त

कोरबा(theValleygraph.com)। लगभग 8 साल पूर्व शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी पर उनके ही भाई ने…

2 days ago

शिक्षकों से मिला ज्ञान का वरदान ही है जो देश के अच्छे कल के लिए योग्य नागरिकों का निर्माण सुनिश्चित होता है: आकाश शर्मा

देखिए वीडियो ... कमला नेहरु महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित भारतीय स्टेट बैंक ने…

3 days ago

अपनी शक्ति और क्षमताएं पहचानें और शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने आगे आएं युवा: अपर आयुक्त विनय मिश्रा

देखिए वीडियो ...कमला नेहरु महाविद्यालय में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित, आगामी नगरीय निकाय चुनावों में…

3 days ago

एनीकट पचरा में लूट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

कोरबा। जिले की पुलिस ने एसपी सिद्धार्थ तिवारी (IPS) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

3 days ago