शरद पूर्णिमा पर अमृत वर्षा की आस्था के साथ चंद्रग्रहण की अद्भुत खगोलीय नजारे का आनंद

Share Now

चंद्र ग्रहण की यह खूबसूरत तस्वीर कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा के स्काई-वाचर से भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के द्वारा लिया गया। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन मां लक्ष्मी का जन्म हुआ है। शरद पूर्णिमा की चांदनी सबसे ज्यादा चमकीली होती है।

कोरबा(theValleygraph.com)। इस बार शरद पूर्णिमा की अमृत वर्षा में चंद्र ग्रहण की मिलावट भी देखने को मिली। धार्मिक मान्यता में घुली अमृत की मिठास के साथ अंतरिक्ष में नजर आई चंद्रग्रहण की अद्भुत खगोलीय और वैज्ञानिक घटना का भी आनंद लिया गया। शरद पूर्णिमा इस बार 28 अक्टूबर को हुआ। इस पूर्णिमा की रात को खंडग्रास चंद्र ग्रहण लगा। चंद्र ग्रहण रात 1.06 पर शुरू हुआ और रात्रि 2.22 तक रहा। आंशिक चंद्र ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा का केवल एक हिस्सा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है। जब पृथ्वी चंद्रमा एवं सूर्य के बीच आ जाती है तब चंद्र ग्रहण लगता है। इसे विज्ञान की भाषा में सिजिगी (Syzygy) कहते हैं। इस समय सूर्य, पृथ्वी एवं चंद्रमा एक सरल रेखा में होते हैं। इससे वियुति (Opposition) भी कहते हैं। शरद पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा अपने 16 कलाओं से युक्त होता है। शरद की पूर्णिमा की रात चंद्रमा से अमृत रूप किरण बरसाने की मान्यता है। इसलिए इस दिन खीर को चांद की रोशनी में रखा जाता है। मान्यता यह है कि शरद पूर्णिमा के दिन चांद की रोशनी में रखी गई खीर अमृत के समान होती है। इस दिन लक्ष्मी पूजन का भी विधान है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन मां लक्ष्मी का जन्म हुआ है। शरद पूर्णिमा की चांदनी सबसे ज्यादा चमकीली होती है। चंद्र ग्रहण की तस्वीर कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा के स्काई- वाचर से भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के द्वारा लिया गया है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

इस संस्थान में ITI पास युवाओं के लिए वरिष्ठ कारीगर के 125 पदों पर भर्ती, प्रतिमाह 23,368 रुपए होगा वेतन

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ECIL) में आईटीआई (ITI) पास युवाओं के लिए वरिष्ठ कारीगर के…

2 hours ago

सहायक ग्रेड-2 कमल यादव शासकीय सेवा से बर्खास्त, 3 कर्मियों की वेतनवृद्धि रोककर 6 साल से चल रही विभागीय जांच खत्म

कोरब जिले में विगत वर्षों से कर्मचारियों के प्रकियाधीन जांच प्रकरणों को निराकृत किया गया।…

8 hours ago

डॉक्टर्स डे पर NKH हॉस्पिटल में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 350 से अधिक मरीज हुए लाभान्वित

NKH में सभी विभाग के चिकित्सकों ने दी अपनी सेवाएं कोरबा। एनकेएच हॉस्पिटल में डॉक्टर्स…

8 hours ago

अंतिम संस्कार के लिए नहीं है कब्रिस्तान, कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन देकर ईसाई समाज ने मांगा क्रिया कर्म के लिए अधिकृत स्थान

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मसीह धर्म को मानने वाले लोगों ने कब्रिस्तान के लिए…

11 hours ago