भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन का गंभीर आरोप, कहा कि जब से निगम में कांग्रेस काबिज है, बिना सेवा शुल्क के नहीं होता काम, गुमटी लगाने वालों को भी नहीं छोड़ा।
कोरबा। नगर निगम में जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से आम लोग परेशान हैं। भवन निर्माण अनुमति शाखा तो अवैध वसूली का अड्डा बन गया है। नियमितीकरण के नाम पर पहले तो नोटिस समय गया और बाद में सभी दस्तावेज होने के बाद सेवा शुल्क लिया गया।
यह बात कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने जनसंपर्क के दौरान कही । उन्होंने कहा कि नियतिकरण में पार्किंग के नाम पर व्यापारियों से लाखों रुपए की अवैध वसूली की गई है। एनओसी के नाम पर भी वसूली चल रही है। आम नागरिक अनुमति और नियमितीकरण के लिए चक्कर काटने के लिए मजबूर है। दूसरी ओर गरीब जनता अगर छोटा सा झोपड़ी भी बढ़ना शुरू करता है तो अतिक्रमण प्रभारी तोड़ने पहुंच जाते हैं। सड़क किनारे गुमटी लगाने वाले गरीबों से भी अवैध वसूली की जा रही है। कांग्रेस सिर्फ दिखावा ही कर रही है। देवांगन ने कहा कि यह सब काम कांग्रेसी महापौर और शहर के मंत्री के इशारे पर ही होता है। निगम के अधिकारियों को दोनों ने खुली छूट दे रखी है। निगम में बिना सेवा शुल्क के कोई काम नहीं होता। टैक्स वसूली के नाम पर व्यापारियों को भी परेशान होना पड़ रहा है। नियमितीकरण और टैक्स वसूली के नाम पर जो लूट मची है वह शहर में कभी नहीं हुआ। जनता के टैक्स का किस तरह दुरुपयोग किया जा रहा है उसे सभी देख रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि इस बार कांग्रेस को सबक सिखाने का मौका मिला है। जनता इस बार अवैध वसूली का जरूर जवाब देगी।
भीगी हवाओं के बीच आज का मौसम भी सुहावना ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार…
अखिल भारतीय किसान कांग्रेस में छत्तीसगढ़ में कोरबा के युवा नेता नील गैलियर को महत्वपूर्ण…
Birthday पार्टी में डांस के लिए फॉर्म हाउस बुलाई गई एक नाबालिग से दुष्कर्म का…
बलिदान दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र के लिए अर्पित किए गए योगदान…
भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिला कार्यालय में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के…
शासकीय EVPG कॉलेज कोरबा एवं प्रिज्म कॉलेज भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में कैम्पस प्लेसमेंट आयोजित…