50 हजार कीमती 500 लीटर अवैध शराब का जखीरा समेत पुलिस ने धर दबोचे नशे के 4 सौदागर

Share Now

थाना हरदीबाजार और कुसमुंडा पुलिस की ग्राम मुरली में बड़ी कार्यवाही। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर एसपी जितेंद्र शुक्ला (IPS) के आदेश अनुसार अवैध गतिविधियों पर जिला पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया (IPS) के नेतृत्व में हरदीबाजार और कुसमुंडा पुलिस की टीम ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। ग्राम मुरली के नायकपारा से 500 लीटर अवैध शराब और चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

कोरबा(theValleygraph.com)। पुलिस की इस कार्रवाई में करीबन 50,000 रूपए कीमती 500 लीटर अवैध शराब का जखीरा तो पकड़ा ही गया, चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव में काफी मात्रा में अवैध शराब भंडारण की खबर लगी थी। इस पर शुक्रवार 3 नवंबर को सिटी एसपी दर्री रॉबिंसन गुड़िया (IPS) से मार्गदर्शन प्राप्त कर हरदीबाजार और कुसमुंडा पुलिस की टीम ने मुरली में अचानक दबिश दी। इस कार्यवाही में पुलिस ने ग्राम मुरली के नायकपारा में रहने वाले 22 वर्षीय योगेश नायक पिता शत्रुहन लाल नायक, 35 साल के जान सिंह नायक पिता दर्जुन लाल नायक, 33 साल के बान सिंह नायक पिता दर्जुन लाल नायक और एक 32 वर्षीय महिला पुष्पा बाई नायक पति संत कुमार नायक को गिरफ्त में लिया है। चारों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

सच्चे कलाकार की प्रतिभा को तराशकर ये मंच कामयाबी की बुलंदियों तक पहुंचा सकता है : नरेंद्र देवांगन

गीत-संगीत और नृत्य, इनका संगम कला को जन्म देता है। कला के इस मंच पर…

23 hours ago

कमाल है ! दिसंबर से फरवरी तक घना कोहरा…सबसे ज्यादा यात्री लेकर दौड़ने वाली यह Express अलग-अलग दिनों में 3 महीने के लिए रद्द

रेलवे के अनुसार दिसंबर से फरवरी तक घना कोहरा रहेगा। छत्तीसगढ़ की सबसे महत्वपूर्ण ट्रेनों…

3 days ago