लक्ष्मी पूजा पर गृहलक्ष्मी को धनलक्ष्मी का उपहार, महिलाओं के खाते में आएंगे 15 हजार

Share Now

कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने नारी शक्ति के लिए घोषित किया दीपावली का तोहफा, कहा- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं के खाते में पहुंहेंगे 15000 रुपये, इसके लिए न कोई फॉर्म भरना पड़ेगा और न ही उठानी होगी कतार में धक्के खाने की परेशानी।

कोरबा(theValleygraph.com)। प्रदेश की महिला शक्ति के लिए कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है। इसके लिए सरकार बनते ही गृह लक्ष्मी योजना लागू की जाएगी। यह बात प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने टीपी नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया को संबोधित करते हुए कही है।

उन्होंने आगे कहा कि 15000 रुपये की यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में डाली जाएगी। हम बीजेपी की तरफ कोई फर्जी फॉर्म नहीं भराएंगे, ना ही महिलाओं को परेशान करेंगे। बीजेपी के कार्यकर्ता फार्म छपवा रहे हैं। साइकिल में खड़ा करके फॉर्म भरवा रहे हैं। जिसका कोई अता-पता नहीं है। फॉर्म पर कोई पंजीयन नंबर भी नहीं है। जिसकी कोई विश्वसनीयता नहीं है। हम इस तरह का कोई काम नहीं करेंगे। सीधे राशि महिलाओं को देंगे। सीधा-सीधा महिलाओं के खातों में 1 साल में ₹15000 चला जाएगा।
जिस प्रकार धान की कीमत सीधे खाते में मिलती है। इसी तरह से ही इस योजना को भी लागू करेंगे। जिस तरह कर्ज माफ किया। पिछली बार हमने सरकार बनते ही जिस तरह से तत्काल किसानों का कर्ज माफ किया था। ठीक उसी प्रकार गृह लक्ष्मी योजना लागू होगी। 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे। इसके एक हफ्ते के अंदर ही सरकार का शपथ ग्रहण होगा और यह योजना ठीक उसी समय लागू कर दी जाएगी।

200 यूनिट तक की बिजली फ्री”
अभी जो घोषणा पत्र लागू किया है। उसमे भी कई कल्याणकारी बातों का जिक्र है। जब कांग्रेस की केंद्र में सरकार थी। तब ₹480 रुपए एलपीजी गैस की कीमत थी। गैस की कीमत ₹1200 तक पहुंच गई। अभी भी हजार रुपए के आसपास है। हमारी पार्टी ने घोषणा पत्र में शामिल किया है। जैसे ही सरकार बनेगी कोई भी व्यक्ति जैसे ही गैस का खरीदेगा ₹500 उसके खाते में सब्सिडी के तौर पर डाल दी जाएगी। बिजली बिल की जो बात रहती है। कई गरीब बिल जमा नहीं कर पाते। लगभग 70 से 80 फ़ीसदी लोग औसतन 200 यूनिट बिजली का ही उपयोग करते हैं। सरकार बनते ही हम 200 यूनिट तक की बिजली फ्री कर देंगे। उसका कोई बिल नहीं आएगा। 200 यूनिट से ऊपर अगर खर्च करेंगे। तभी उसका बिल आएगा। जिस तरह आत्मानंद स्कूल और कॉलेज खोले। उसी तरह से केजी से पीजी तक के लिए शिक्षा फ्री करेंगे। जिसमें चाहे मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई हो, चाहे इंजीनियरिंग कॉलेज की पढ़ाई हो। थानेदार या अन्य अधिकारी बच्चे बनना चाहते हैं। सभी पढ़ाई के लिए फ्री पढ़ाई होगी।

भूमिहीन को मिलेगा साल का 10000

मंत्री अग्रवाल ने आगे कहा कि राजस्व विभाग की ही एक और योजना है। भूमिहीन किसानों के लिए हम ₹7000 साल का देते थे। अब जैसे ही सरकार बनेगी। उसको ₹10000 दिया जाएगा। पिछली बार जब सरकार बनी तो कर्जा माफ हुआ। धान का समर्थन मूल्य ₹2500 किया फिर 2640 में खरीदा। अब घोषणा पत्र में हमने ₹3200 की घोषणा की है। प्रति एकड़ में 20 क्विंटल खरीदी की योजना लागू हो चुकी है। मेडिकल की फैसिलिटी में एपीएल हितग्राहियों को जो ₹50000 मिलता था। अब उसे 5 लाख तक की सुविधा मिलेगी। बीपीएल में 5 लाख की सुविधा थी। उसे अब 10 लाख कर दिया गया है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

श्री सर्वेश्वर मंदिर NTPC में धूम धाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, GM राजीव खन्ना ने सपत्नीक पूजा अर्चना कर मांगा सबकी खुशहाली का आशीर्वाद

कोरबा। शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव एनटीपीसी कोरबा टाउनशिप स्थित श्री श्री सर्वेश्वर…

7 hours ago

BALCO Celebrates 79th Independence Day with the Vision of ‘Viksit Bharat’

Balconagar, 16th August 2025: Bharat Aluminium Company Limited (BALCO), India’s iconic aluminium producer and a…

9 hours ago

कोरबा में पहली बार : श्वेता हॉस्पिटल में शिशु व हड्डी रोग का निःशुल्क उपचार, हर मरीज को मिलेगा स्पेशल ऑफर

कोरबा। “स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं”,.. इसी सोच के साथ रिसदी रोड स्थित श्वेता…

10 hours ago

धारदार हथियार से गले में प्राणघातक वार, हत्या की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार, निखलेश पाल उर्फ घोड़ा से चाकू स्टील की कटर जप्त

कोरबा। कोतवाली थाना अंतर्गत तेज व धारदार हथियार से हत्या की कोशिश करने वाला निखलेश…

11 hours ago

स्वतंत्रता का उत्सव : PMश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 गोपालपुर में प्राचार्य GR जांगड़े ने फहराया तिरंगा

कोरबा। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 गोपालपुर कोरबा में जीआर जांगड़े वरिष्ठ शिक्षक एवं कार्यवाहक…

11 hours ago

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्राचार्य एसके साहू ने फहराया तिरंगा

कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में 79वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।…

12 hours ago