रामपुर और कटघोरा सीट ने पार्टी बदली, कांग्रेस के फूल से ननकी हारे तो पुरुषोत्तम के हाथ से प्रेम ने फिर छीना भाजपा का ताज

Share Now

कोरबा(theValleygraph.com)। विधानसभा निर्वाचन 2023 के ताजा नतीजों ने बड़े चेहरों को चुनावी रण में भी बड़ी मात दे दी है। कोरबा जिले के रामपुर और कटघोरा सीट ने अपनी अपनी पार्टी ही बदल दी है। दोनों ही सीटों ने अपने मौजूदा विधायक को बेदखल कर अपने लिए नया लीडर चुन लिया है। रामपुर की सीट पर कांग्रेस के फूलसिंह राठिया से भाजपा के ननकीराम हारे तो कटघोरा में कांग्रेस उम्मीदवार और विधायक पुरुषोत्तम कंवर के हाथ से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल ने एक बार फिर कमल खिलाते हर का भाजपा का ताज वापस ले लिया है।

रामपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक ननकी राम कंवर 22862 वोटो से चुनाव हारे और कांग्रेस के फूल सिंह राठिया जीते हैं। इसी तरह से कटघोरा विधानसभा से मौजूदा विधायक पुरुषोत्तम कंवर को हराते हुए बीजेपी उम्मीदवार प्रेम चंद पटेल भी 17234 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। कद्दावर आदिवासी नेता ननकी राम कंवर को जनता ने नकारे हुए फूल सिंह राठिया पर भरोसा जताया है। कांग्रेस पार्टी की टिकट पर पहली बार चुनाव लड़े फूल सिंह राठिया ने 22 हजार 862 वोट से जीत हासिल किया है। वही कटघोरा विधानसभा के प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल ने भी 17 हजार 324 वोट से जीत का परचम लहराया है। इससे साफ होता है कि विधानसभा चुनाव 2023 में मोदी का मैजिक बरकरार है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

वर्षों बाद कमला नेहरू कालेज पहुंची वरिष्ठ छात्राओं ने ताजा की पुराने दिनों की सुनहरी यादें, हर्षित हुए प्राध्यापक

कोरबा। कमला नेहरु महाविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली कुछ भूतपूर्व छात्राओं ने बीते…

2 hours ago

प्रदेशाध्यक्ष देवदत्त तिवारी की उपस्थिति में बीएन यादव को सौंपी गई सदभाव पत्रकार संघ के जिला महासचिव की जिम्मेदारी

सदभाव पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक कटघोरा में रखी गई थी। बैठक में मौजूद रहे…

2 days ago

हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतारा, घटना के बाद भी आस पास ही मंडरा रहा दंतैल, क्षेत्र में दहशत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले अंतर्गत कोरबी-चोटिया क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही…

3 days ago

केंद्रीय विद्यालय नं. 2 NTPC की स्टूडेंट फाल्गुनी ने पत्र लेखन में राष्ट्रीय स्तर पर जीता उपविजेता का खिताब

यूनिवर्सल पोस्ट यूनियन पत्र लेखन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025 में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी की…

3 days ago

वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबलिदान और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री निवास…

4 days ago

किताबें आज भी हमारे सबसे सच्चे-अच्छे और विश्वसनीय मित्र हैं, MLib के स्टूडेंट्स होने के नाते लोगों से उनकी मित्रता बढ़ाएं: डाॅ शालिनी शुक्ला

कमला नेहरु महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय पर व्याख्यान…

4 days ago