मंगलवार की मंगल घड़ी में विधानसभा की आसंदी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की हुई। इसके साथ ही सारी एसेंबली रमनमय नजर आई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत समेत सत्ता और विपक्ष के तमाम दिग्गज नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन के लिए बहुमूल्य बातें कहकर शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत अपने नए स्पीकर को उनकी चेयर तक लेकर गए और आसंदी उनके हवाले की। इस अवसर पर सीएम साय ने कहा कि यह गौरव के क्षण हैं। डॉ महंत बोले कि आप मेरा अतीत हैं। जनता आज भी आपको चाहती है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी भूमिकाएं बदल गई है और इसके साथ ही हिसाब किताब भी बराबर। आपकी राजनीतिक यात्रा बहुत लंबी है। बहुत सारी नई परंपराएं स्थापित की है। आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
CM विष्णुदेव बोले- मैंने स्वयं साथ काम किया, ये गौरव के क्षण
नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 साल प्रदेश की बागडोर संभाली है, राजनीतिक का गहरा अनुभव है। वे मध्यप्रदेश के समय से विधायक बनते रहे हैं। उन्हें केन्द्र में मंत्री रहने का भी अनुभव है। मैंने स्वयं उनके साथ काम किया है। मुझे उनके मार्गदर्शन में ही विधायक और सांसद रहने का मौका मिला है। ये गौरव के पल है।
पूर्व CM भूपेश बोले- भूमिकाएं बदल गई, हिसाब-किताब बराबर
नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष बने डॉ. रमन सिंह से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- अब हमारी भूमिकाएं बदल गई है और इसी के साथ हिसाब किताब बराबर हो गया। वहीं पूर्व सीएम ने कहा आपकी राजनीतिक यात्रा बहुत लंबी है। लोकसभा सदस्य, राज्यमंत्री और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के रूप में आपका कार्यकाल 15 साल रहा है। बहुत सारी नई परंपराएं स्थापित की है।
पूर्व स्पीकर डॉ महंत बोले- आज आप जहां बैठे, वह मेरा अतीत
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष बने डॉ. चरण दास महंत ने नव निर्वाचित अध्यक्ष बने डॉ. रमन सिंह से कहा आप जहां बैठे हो वो मेरा अतीत है। यहां बैठे सभी लोग आपके स्वभाव को जानते है। आप एक बेहतर इंसान, बेहतर राजनीतिज्ञ हो। आप ने इस नवगठित राज्य छत्तीसगढ़ की 15 साल सेवा की है। हमारे साथ-साथ प्रदेश की जनता ने देखा है। आप जनता के बीच आज भी प्रशंसनीय है आपका प्रभाव लोगों के बीच आज भी देखा जा सकता है। आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
24वीं छग राज्य जूनियर रैंकिग स्पर्धा के लिए कोरबा की टीम चुनने सिलेक्शन टूर्नामेंट शुरू,…
जांजगीर-चांपा। सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में जांजगीर में…
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया में 1 करोड़ 82 लाख रुपए…
एनटीपीसी चिकित्सालय कोरबा में स्तनपान कराने वाली शिशुवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित, एनटीपीसी…
देखिए Video: कोरबा। रेलवे स्टेशन कोरबा के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर उस समय हड़कंप मच…
कोरबा। शनिवार को विवेकानंद सेवा सदन में आद्य पत्रकार देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह आयोजित…