13 दिन से लापता थी बेटी, तीन स्टेट पार जाकर ढूंढ लाई पुलिस और टोनी भी गिरफ्तार

Share Now

थाना सकरी जिला बिलासपुर छ.ग.
धारा- 363, 366, 376 भादवि 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को नोएडा उत्तर प्रदेश से पकड़ने में सकरी पुलिस को मिली सफलता। आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर बनाया गया शारीरिक संबंध। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पकड़ा गया आरोपी तरूण सिंह ऊर्फ टोनी पिता महंत सिंह उम्र 25 साल साकिन सेक्टर 44 नोएडा छलैरा थाना कोतवाली सेक्टर 39 गौतम बुध्द नगर जिला गौतम बुध्द नगर उत्तर प्रदेश है।

बिलासपुर(theValleygraph.com)। पुलिस के अनुसार 19 दिसंबर को एक पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिक पुत्री कही चली गई है, जो वापस नहीं आई है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका है। इस रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध कायम कर पजासाजी में लिया गया। कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई, जिस पर बच्चों से संबंधित गंभीर अपराध को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल, अति०पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) संदीप पटेल के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका की पतासाजी की जा रही थी। इस बीच अपहृत बालिका को नोएडा उत्तर प्रदेश से आरोपी तरूण सिंह ऊर्फ टोनी के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। पीड़िता का कथन महिला पुलिस अधिकारी एवं बाल संप्रेक्षण अधिकारी से कराया गया, पीड़िता ने अपने कथन में बताया कि आरोपी तरूण सिंह ऊर्फ टोनी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया है, जिस पर प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 4, 6 पॉक्सो एक्ट भादवि जोड़ा गया एवं प्रकरण के आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

पुलिस टीम में शामिल इन्होंने निभाई अहम भूमिका

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक गणेश राम महिलांगे, प्रधान आरक्षक राजेश्वर क्षत्री, आरक्षक विनोद दास मानिकपुरी, मालिक राम साहू, महिला आरक्षक दुर्गा ओग्रे एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

सच्चे कलाकार की प्रतिभा को तराशकर ये मंच कामयाबी की बुलंदियों तक पहुंचा सकता है : नरेंद्र देवांगन

गीत-संगीत और नृत्य, इनका संगम कला को जन्म देता है। कला के इस मंच पर…

1 day ago

कमाल है ! दिसंबर से फरवरी तक घना कोहरा…सबसे ज्यादा यात्री लेकर दौड़ने वाली यह Express अलग-अलग दिनों में 3 महीने के लिए रद्द

रेलवे के अनुसार दिसंबर से फरवरी तक घना कोहरा रहेगा। छत्तीसगढ़ की सबसे महत्वपूर्ण ट्रेनों…

3 days ago