कोरबा। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री व समाज सेविका रश्मि सिंह (धर्म पत्नि डॉ.जयपाल सिंह) के आकस्मिक दुःखद निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने गहरा दुख व्यक्त किया है। डॉ. महन्त कहा कि रश्मि सिंह के रात्रि 8 बजे दुखद निधन की खबर ने मन को बेहद दुखित कर दिया है। कुछ समय पहले ही उनसे मुलाकात हुई थी।
रश्मि सिंह के निधन की जानकारी होते ही डॉ. चरणदास महन्त, ज्योत्सना महन्त, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सूरज महन्त, हरीश परसाई,मनीष शर्मा आदि एनकेएच हॉस्पिटल पहुंचे। इनके पहुंचने तक पार्थिव देह को मर्च्युरी में शिफ्ट कर दिया गया था। डॉ. जयपाल सिंह का भी स्वास्थ्य खराब है और वे हॉस्पिटल में भर्ती हैं। डॉ.महंत ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली व बेहतर इलाज के लिए कहा।
इस दुःखद घटनाक्रम उपरांत सांसद ज्योत्सना महंत ने रविवार के अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं।
दुर्ग में सामने आई मासूम बच्ची के साथ रेप और हत्या की हृदय विदारक घटना…
कोरबा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में सोमवार को…
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विकास आयुक्त कार्यालय में सहायक विकास विस्तार अधिकारी के रिक्त…
कोरबा पुलिस ने लेमरू थाना क्षेत्र में घटित हत्याकांड के मामले को सुलझा लिया है।…
एक अनुमान के अनुसार भारत में हर साल करीब 300000 महिलाएं गर्भावस्था या प्रसव के…
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव आज दोपहर 1:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस…