नेशनल चैंपियन बनने के बाद अब सर्बिया की विश्व क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे रेलवे क्लर्क हेमराज

Share Now

विश्व क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भाग ले रही भारतीय टीम के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी का चयन।
बिलासपुर(theValleygraph.com)। विश्व क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन बेलग्रेड, सर्बिया में 30 मार्च को किया गया है। इस प्रतियोगिता में भाग ले रही भारतीय टीम की ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी हेमराज गुर्जर का चयन किया गया है। हेमराज गुर्जर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के लेखा (अकाउंट) विभाग में जूनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी श्री गुर्जर, क्रॉस कंट्री में राष्ट्रीय चैंपियन हैं।

क्रॉस कंट्री के विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी का भारतीय रेलवे की ओर से चयन होने से यह रेलवे गौरवान्वित हुआ है एवं इस रेलवे के अन्य खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हुआ है।

भारतीय रेलवे के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा हमेशा से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है । इसी का परिणाम है कि इस रेलवे के खिलाड़ियों का चयन देश विदेश में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं में किया जा रहा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाडी का विश्व क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की टीम की ओर से चयन होने पर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अधिकारियों द्वारा श्री हेमराज गुर्जर को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

Interview : कृषि कॉलेज कोरबा में बनना हो टीचर तो यहां देखें, कैसे करें आवेदन और क्या हैं योग्यताएं

Interview : कृषि कॉलेज एवं अनुसंधान केंद्र कोरबा में बनना हो टीचर तो यहां देखें,…

47 minutes ago

वर्षों से अपडेट नहीं है सर्विस बुक, इसलिए जारी हुई त्रुटिपूर्ण अतिशेष शिक्षकों की सूची : विपिन यादव

शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय पदाधिकारी विपिन यादव व जिला पदाधिकारी जय कुमार राठौर ने…

2 days ago

पुरानी बस्ती कोरबा में रक्तदान शिविर 14 जून को, सभापति नूतन सिंह के मुख्य आतिथ्य में सुबह 9 बजे शुभारंभ

कोरबा। एन.के.एच. बालाजी ब्लड बैंक और श्री राधा कृष्ण सेवा समिति पुरानी बस्ती कोरबा के…

2 days ago

CM विष्णुदेव ने कोरबा को दी 223 करोड़ की सौगातें, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की मांग पर कन्वेंशन सेंटर वातानुकूलित करने की घोषणा

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान जिलेवासियों को…

2 days ago

निष्पक्ष और न्यायप्रिय विभूति थीं पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा शहर के रिसदी में नवनिर्मित कन्वेन्शन सेंटर के…

3 days ago

केंद्रीय विद्यालय-2 एनटीपीसी कोरबा में 10वीं-12वीं की रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश प्राप्त करने 25 जून तक वक्त

प्रवेश की यह सुविधा केवल एनटीपीसी कर्मियों, केंद्र सरकार के विभागों, केंद्र सरकार के स्वायत्त…

3 days ago