Categories: कोरबा

एक बार फिर चुनाव मैदान और अधिवक्ता साथियों के दिल जीतकर अध्यक्ष बने गणेश कुलदीप, नूतन Singh ठाकुर ने जमाया सचिव पद पर कब्जा

Share Now

कोरबा(theValleygraph.com)। जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक कार्यकारिणी के लिए संघर्षपूर्ण व रोमांचक चुनाव में अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप ने अपनी धमक कायम रखते हुए एक बार फिर विजयध्वज फहराया है। सचिव पद पर नूतन सिंह ठाकुर ने बाजी मारते हुए जीत हासिल की है। उपाध्यक्ष पुरुष में अनीश सक्सेना व उपाध्यक्ष महिला पद पर शिव कंवर निर्वाचित घोषित की गई।

वर्ष 2024 से 2026 के लिए हुए जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष के प्रतिष्ठा पूर्ण पद के लिए कुल चार खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला पेश किया। सोमवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और नई कार्यकारणी समेत सभी पद के लिए मतगणना की गई। अध्यक्ष पद के लिए 717 अधिवक्ता सदस्यों ने मतदान किए। अधिवक्ता अब्दुल रहमान को 124 मत, सुधीर कुमार निगम को 270, धनेश कुमार सिंह को 11 मत और विजेता रहे गणेश कुलदीप को सर्वाधिक 306 वोट मिले। इसके अलावा 6 वोट अवैध घोषित किए गए। इस तरह एक बार फिर अधिवक्ता साथियों का दिल जीतने कामयाब रहे गणेश कुलदीप ने मैदान मारते हुए अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है।

Oplus_131072

नूतन सिंह ठाकुर ने 287 वोट लेकर किया सचिव पद पर कब्जे

युवा अधिवक्ता नूतन सिंह ठाकुर जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सचिव चुने गए हैं। वर्ष 2024 से 2026 के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में सचिव पद के लिए कुल चार प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया। मतदान के नतीजों में विजेता रहे नूतन सिंह ठाकुर को 287 मत प्राप्त हुए। सुनील यादव 264 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहे। रघुनंदन सिंह ठाकुर ने 139 और प्रशांत कुमार को 21 मत प्राप्त हुए। मतगणना में 5 मत अवैध करार दिए गए। इस प्रकार ताजा नतीजों में विजयी उम्मीदवार रहे नूतन सिंह ठाकुर ने जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के नवनिर्वाचित सचिव की जिम्मेदारी हासिल की है।

Oplus_131072

उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी के पदों पर इनकी जीत

जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के उपाध्यक्ष के पद पर शिव कंवर (महिला) और अनीश सक्सेना ने जीत हासिल की है। सहसचिव के पद पर अधिवक्ता राजू कुमार देवांगन निर्वाचित हुए हैं। सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव के पद लक्ष्मण पटेल निर्वाचित किए गए हैं। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों में 521 वोट हासिल कर अधिवक्ता छतराम साहू, 507 वोट लेकर ज्योति वर्मा, 390 वोट पाने वाले खेमलाल किशोर, 390 वोट पर रीता पुलस्त, 390 वोटों से ही रामेश्वर सिंह कंवर और 390 वोट हासिल करने वाले रोमेश सिंह ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

करीब साढ़े 6 घंटे लेट आई लिंक एक्सप्रेस, क्योंकि ट्रैक पर अचानक आ गिरा था पत्थर, पायलट ने आपात ब्रेक लगाकर टाला बड़ा हादसा

शुक्रवार को विशाखापत्तनम से कोरबा लौट रही लिंक एक्सप्रेस करीब साढ़े 6 घंटे लेट से…

2 hours ago

3 माह के भीतर अपने घर में रूफटॉप सोलर प्लांट लगवाएं बिजलीकर्मी, नहीं तो बिजली बिल में विशेष रियायत रद्द

परंपरागत बिजली की बचत, सूर्य की मुक्त व नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा एवं…

2 hours ago

रक्षाबंधन पर ‘बहिनी मन संग राखी के तिहार’ का आयोजन, मंत्री लखन ने कोरबा की बहनों को भेजा आमंत्रण

कोरबा नगर विधायक और उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी रक्षाबंधन की…

3 hours ago

ओंकारेश्वर की बेटी आद्रिका सिंह ने बढ़ाया मान, इनलाइन स्केटिंग में जिला चैंपियन बन राज्य स्तर के लिए चयनित

ओंकारेश्वर नगर के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब यहाँ की होनहार बालिका आद्रिका…

12 hours ago