हम अपने लिए नहीं जनता के लिए, देश के लिए, अपने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं : डॉ महंत

Share Now

डॉ चरण दास महंत ने कहा कि कांग्रेस संगठन व जनता के बलबूते कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। पैराशूट भाजपा प्रत्याशी के तोड़-फोड़ से कांग्रेस हताश नहीं।

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कांग्रेस व अनुषंगी संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. महंत ने कहा कि हमें अपने सभी ऊर्जावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए यह चुनाव कांग्रेस लड़ रही है। कांग्रेस हमेशा संगठन के निर्देश पर काम करती आई है और हम संगठन व कोरबा संसदीय क्षेत्र की जनता के बलबूते चुनाव में उतरे हैं। यह चुनाव कोई अकेले चरणदास महंत या ज्योत्सना महंत नहीं लड़ रही बल्कि कांग्रेस पार्टी का, युवा कांग्रेस का, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का और कांग्रेस से जुड़े सभी संगठनों का एक-एक कार्यकर्ता लड़ रहा है।

डॉ. महंत ने कहा कि चुनाव में कई तरह के हालात निर्मित होते हैं लेकिन हमें अपने खिलाफ के हालातों से डरना नहीं है बल्कि उनका डटकर मुकाबला करना है क्योंकि हम अपने लिए नहीं जनता के लिए, देश के लिए, अपने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की पैराशूट प्रत्याशी द्वारा किए जा रहे तोड़-फोड़ से हम कतई हताश नहीं हैं, हमारी अपनी शक्ति संगठन की शक्ति है। हमें लोगों के बीच जाकर, हर घर जाकर कांग्रेस के न्याय पत्र के 5 न्याय और 25 गारंटी को विस्तार से बताना है। डॉ. महंत ने कहा कि कांग्रेस की सशक्त और मजबूत टीम और जनता का स्नेह एवं कांग्रेस पर भरोसा हमें जीत दिलाएगा और प्रचंड मतों से विजय हासिल होगी। संगठनात्मक बैठक में जिला शहर कांग्रेस, कांग्रेस पार्षद, पूर्व पार्षद एवं प्रत्याशी, जिला शहर एनएसयूआई, जिला ग्रामीण एनएसयूआई, जिला आईटी सेल के पदाधिकारियों के अलावा प्रबंध कार्यकारिणी के लोग उपस्थित थे।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

School Education में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने देश में एक बैंचमार्क स्थापित किया है : HOP राजीव खन्ना

देखिए Video: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा के तत्वावधान में प्राचार्यों के तीन दिवसीय सम्मेलन…

6 hours ago

मां महामाया की नगरी अंबिकापुर में आयोजित होगा अभाविप छग प्रांत का तीन दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग

अंबिकापुर/कोरबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं विकास हेतु अभ्यास वर्ग की…

14 hours ago

हम सबके भीतर एक खिलाड़ी होता है, जरूरत है तो खेल की भावना को जगाए रखने की : महापौर संजू देवी राजपूत

पिछले एक माह से चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का समापन हुआ। समापन समारोह की…

1 day ago

Interview : कृषि कॉलेज कोरबा में वैकेंसी, बनना हो टीचर तो यहां जानिए, कैसे करें आवेदन और क्या हैं योग्यताएं

कोरबा। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र (इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय) कटघोरा, कोरबा की ओर से…

2 days ago

वर्षों से अपडेट नहीं है सर्विस बुक, इसलिए जारी हुई त्रुटिपूर्ण अतिशेष शिक्षकों की सूची : विपिन यादव

शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय पदाधिकारी विपिन यादव व जिला पदाधिकारी जय कुमार राठौर ने…

3 days ago

पुरानी बस्ती कोरबा में रक्तदान शिविर 14 जून को, सभापति नूतन सिंह के मुख्य आतिथ्य में सुबह 9 बजे शुभारंभ

कोरबा। एन.के.एच. बालाजी ब्लड बैंक और श्री राधा कृष्ण सेवा समिति पुरानी बस्ती कोरबा के…

3 days ago