लोकतंत्र को बचाने के साथ देश में बढ़ी हुई महंगाई, बेरोजगारी को खत्म करने केन्द्र में सरकार बदलना ही होगा : डॉ. महंत

Share Now

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने ली कांग्रेस पदाधिकारियों व सीटू की बैठक।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरबा प्रवास पर रहे। उन्होंने कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कुसमुंडा, दर्री, बालको आदि क्षेत्रों में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक लेकर चार्ज किया।
डॉ. महंत ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने और संविधान की रक्षा का चुनाव है। इसलिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे जी-जान से लग कर और कमर कस कर तैयार रहें। लोकतंत्र को बचाने के साथ देश में बढ़ी हुई महंगाई, बेरोजगारी को खत्म करने के लिए केन्द्र में सरकार बदलना ही होगा। डॉ. महंत ने कहा कि आप ही प्रत्याशी और आप ही कार्यकर्ता हो, सभी कार्यकर्ताओं को संगठित रहने की जरूरत है। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं और कार्यकर्ताओं के बूते हम इस चुनाव को भी जीतेंगे। डॉ. महंत ने कहा कि आपसी समन्वय और तालमेल से बड़ी से बड़ी लड़ाई को जीता जा सकता है। किसी के बहकावे और डर में आने की जरूरत नहीं है। हम निडर होकर पूरी मजबूती के साथ चुनाव में डटे हैं।
डॉ. महंत ने इंडिया गठबंधन में सहयोगी सीटू कार्यालय बालको में पदाधिकारियों व सदस्यों की भी बैठक ली। डॉ. महंत का स्वागत, अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीटू के पदाधिकारी एसएन बनर्जी ने किया। डॉ. महंत के दौरा के दौरान जगह-जगह उनका समर्थकों द्वारा स्वागत किया जाता रहा। इस दौरान महापौर राजकिशोर प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, श्यामसुंदर सोनी, मूल निवासी मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती, गणेशदास महंत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
———–


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

सहायक ग्रेड-2 कमल यादव शासकीय सेवा से बर्खास्त, 3 कर्मियों की वेतनवृद्धि रोककर 6 साल से चल रही विभागीय जांच खत्म

कोरब जिले में विगत वर्षों से कर्मचारियों के प्रकियाधीन जांच प्रकरणों को निराकृत किया गया।…

1 hour ago

डॉक्टर्स डे पर NKH हॉस्पिटल में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 350 से अधिक मरीज हुए लाभान्वित

NKH में सभी विभाग के चिकित्सकों ने दी अपनी सेवाएं कोरबा। एनकेएच हॉस्पिटल में डॉक्टर्स…

2 hours ago

अंतिम संस्कार के लिए नहीं है कब्रिस्तान, कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन देकर ईसाई समाज ने मांगा क्रिया कर्म के लिए अधिकृत स्थान

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मसीह धर्म को मानने वाले लोगों ने कब्रिस्तान के लिए…

4 hours ago

इस तालाब में मिली चार आंखों वाली खूबसूरत सकरमाउथ कैटफिश, हैरान रह गए ग्रामीण, देखने उमड़ पड़ी भीड़

तालाब में नहा रहे भंगू नामक एक ग्रामीण को चार आंखों वाली दुर्लभ मछली मिली।…

7 hours ago