महंगाई और बेरोजगारी से छुटकारा एकमात्र कांग्रेस की सरकार ही दिला सकती है : ज्योत्सना

Share Now

कांग्रेस के 5 न्याय और 25 गारंटी पर जनता को पूरा भरोसा

कोरबा। लोकसभा क्षेत्र कोरबा की कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत को जनता का व्यापक आशीर्वाद व समर्थन मिल रहा है। सांसद के पक्ष में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस के न्याय पत्र की घोषणाओं 5 न्याय और 25 गारंटी को घर-घर पहुंचाया जा रहा है।
ज्योत्सना महंत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार गरीब परिवार की महिलाओं का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए नारी न्याय महालक्ष्मी योजना में हर महिने 8333 रुपए दिया जाएगा जो गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी। आधी आबादी-पूरा हक में केन्द्र सरकार की नई नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देंगे। शक्ति का सम्मान करते हुए आशा, मिड-डे-मिल व आंगनबाड़ी वर्करों को दोगुना मानदेय दिया जाएगा। सावित्री बाई फुले हॉस्टल योजना में कामकाजी महिलाओं के लिए दोगुने हॉस्टल बनाए जाएंगे। ज्योत्सना महंत ने कहा कि न्याय पत्र पर महिलाओं ने अपना भरोसा जताया है और इसे पसंद कर रहे हैं। पिछले 10 सालों में किसी भी प्रकार की नौकरी केंद्र सरकार के द्वारा नहीं निकाली गई है। कांग्रेस की सरकार आने पर 30 लाख युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी दी जाएगी। सांसद ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से छुटकारा एकमात्र कांग्रेस की सरकार ही कर सकती है और इसके लिए केन्द्र में सरकार बनाना है। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति लगातार बनी है।
———-


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ऐसा दुर्लभ वन्य प्राणी देखे जाने का अनुमान जताया…

27 seconds ago

अमानक खाद्य सामग्री बेच लोगों की सेहत से खिलवाड़, एक दर्जन प्रतिष्ठानों पर 10 से 80 हजार तक जुर्माना

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग कोरबा द्वारा जिले के कई प्रतिष्ठानों की मिठाईयां एवं खाद्य…

17 hours ago

सेवा में कमी : स्व. कोहली की कंपनी को 85 लाख देने का आदेश, इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ आयोग का फैसला

नया उपभोक्ता कानून लागू होने के बाद जिला उपभोक्ता आयोग में 50 लाख रुपए तक…

22 hours ago

NKH में 24 जून को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर

कोरबा। एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोरबा द्वारा 24 जून को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा…

1 day ago

योग हमारे विचारों, शरीर व मन की सेहत में निखार लाकर निरोगी काया प्राप्त करने में मदद करता है: SK साहू

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

2 days ago

योग हमारे मन व शरीर को स्वस्थ रखने का सर्वोत्तम उपाय है, इसे जीवन में शामिल करें : मंत्री लखनलाल देवांगन

श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के सानिध्य में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेन्शन हॉल…

2 days ago