Oplus_131072
ड्यूटी पर सेवा व समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए भारतीय रेल के दो निष्ठावान कर्मी एक आपराधिक घटना का शिकार बने। ट्रेन में एक अज्ञात यात्री के चाकू से हमला करने पर एक का दुखद निधन हो गया और एक अन्य कर्मी गंभीर रुप से जख्मी हो गए। इस घटना के लिए दुख प्रकट करते हुए बुधवार को साथ कर्मियों ने दिवंगतों के घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की। उनका हाल-चाल जाना और यह विश्वास दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वे खुद को अकेला न समझें। इस दौरान दिवंगत कर्मी के परिवार को 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की उनकी कठिनाइयों को कम करने का एक प्रयास भी किया गया।
कल्याण/मुंबई(thevalleygraph.com)। इसी माह 16 मई 2024 को पांडिचेरी से दादर सेंट्रल (11006 पीडीवाय-डीआर) के बीच चलने वाली एक्सप्रेस में ओबीएचएस स्टाफ दिवंगत देवऋषि प्रेमनारायण वर्मा एक आपराधिक घटना का शिकार हुए। ट्रेन में कार्य के दौरान अज्ञात यात्री द्वारा चाकू से हमला करने उनकी दुखद मृत्यु हो गई। इसके साथ ही हुबली के टीटीई अशरफ अली गंभीर रूप से घायल हो गए। मुश्किल घड़ी से गुजर रहे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कल्याण, महाराष्ट्र में आईआरटीसीएसओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह उनके मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक प्रकट कर परिवार को सांत्वना प्रदान की। श्री सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से आर्थिक सहायता के रुप में 50 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। यह सहायता राशि स्व. श्री वर्मा की माताजी श्रीमती पुष्पा वर्मा को दी गई। उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंतवेद पाठक, राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाघ (नागपुर), धीरज कुमार (मंडल सचिव भुसावल), दिनेश कुमार (कार्यकारी अध्यक्ष मुंबई), संतोष केसरी (मुंबई), पत्रकार फिरोज व अन्य साथी मौजूद रहे।
पिछले एक माह से चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का समापन हुआ। समापन समारोह की…
कोरबा। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र (इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय) कटघोरा, कोरबा की ओर से…
शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय पदाधिकारी विपिन यादव व जिला पदाधिकारी जय कुमार राठौर ने…
कोरबा। एन.के.एच. बालाजी ब्लड बैंक और श्री राधा कृष्ण सेवा समिति पुरानी बस्ती कोरबा के…
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान जिलेवासियों को…
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा शहर के रिसदी में नवनिर्मित कन्वेन्शन सेंटर के…