Oplus_131072
(theValleygraph.com)
कोरबा के विकास की मजबूत व सुदृढ़ आधारशिला रखने वाले, कोरबा विकास के प्रणेता, तत्कालीन विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमरजीत सिंह गहरवार का आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दुखद निधन हो गया। उनके निधन का समाचार पाकर कोरबा में रह रहे उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर फैल गई है।
स्व. अमरजीत सिंह गहरवार का जन्म 3 अप्रैल 1947 को मध्यप्रदेश के सीधी जिला स्थित पैतृक ग्राम हरदिहा में हुआ था। स्व. गहरवार ने काफी समय तक तत्कालीन विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कोरबा (SADA) में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दी। उन्हें कोरबा के विकास का प्रणेता तथा आज के विकसित कोरबा के विकास को मजबूत व सुदृढ़ आधारशिला स्थापित करने वाली सख्शियत के रूप में जाना जाता रहा है। आज 77 वर्ष की उम्र में भोपाल में उनका दुखद निधन हो गया है।
उच्च न्यायालय ने एक मामले में पति से 22 साल बाद भरण-पोषण दिलाने दायर की…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं खेलमंत्री टंक राम वर्मा ने छत्तीसगढ़ की मेजबानी में आयोजित होगी…
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत पुर्नउन्मुखीकरण कार्यकम योजना 2025 पर आयोजित कार्यशाला का मुख्य अतिथि…
जल भराव की सूचना पर बालको पहुंची नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी…
CSPGCL में स्नातक अप्रेंटिस और डिप्लोमा अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। स्नातक…
एक हाथ में प्लास्टर और ऊपर से नशे में लोड। ऐसे लापरवाह युवक, जिसे खुद…