Home छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे CM विष्णुदेव...

नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे CM विष्णुदेव साय और डिप्टी CM विजय शर्मा, डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश

197
0
Oplus_0

theValleygraph.com

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जवानों से बात की और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय होगा कि छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में बीते दिनों नारायणपुर से सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। अबूझमाड़ क्षेत्र के कुतुल, फरसाबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में शनिवार सुबह सुरक्षा बल और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में जवानों ने आठ नक्‍सलियों को मार गिराया। हालांकि मुठभेड़ के दौरान एक जवान बलिदान और दो जवान घायल हुए है। एएसपी रॉबिंसन गुरिया ने पुष्टि कर दी है। इस घटना के बाद मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय ने X पोस्‍ट में लिखा कि नक्सलियों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई से नक्सली विचलित हैं। उनके खात्मे के लिए हमारी सरकार पूरी तरह तत्पर है और जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता हम चुप नहीं बैठेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here