Home कोरबा Railway GM नीनू इटियेरा ने की CM विष्णु देव साय से शिष्टाचार...

Railway GM नीनू इटियेरा ने की CM विष्णु देव साय से शिष्टाचार भेंट, प्रदेश में विकास के इन Railway Projects को गति देने जताई सरकार से समन्वय की दरकार

316
0
Oplus_0

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होने क्षेत्र में चल रहे रेलवे के विकासात्मक एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों पर CM श्री साय से चर्चा की। इस चर्चा में प्रदेश के विकास के लिए बेहतर रेल सुविधा, मार्ग व रेल सेफ्टी से संबंधित रोड अंडर ब्रिज एवं रोड ओवर ब्रिज के कार्यों को धरातल पर लाने राज्य शासन से अनेक रेल परियोजनाओं में समन्वय की आवश्यकता है पर जोर दिया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार भी उपस्थित रहे।

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा (Ms.NEENU ITTYERAH) ने श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात की। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चल रहे रेलवे के विकासात्मक एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों पर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ महोदय से चर्चा की।

बेहतर यात्रीसेवा और प्रदेश के विकास के लिए बेहतर रेल सुविधा एवं रोड व रेल सेफ्टी से संबंधित रोड अंडर ब्रिज एवं रोड ओवर ब्रिज के कार्यों में राज्य शासन से अनेक रेल परियोजनाओं पर समन्वय की आवश्यकता है। बेहतर यात्री सुविधा यात्री ट्रेनों का बेहतर परिचालन, छत्तीसगढ़ के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए रेल सुविधा, प्रदेश के व्यापार को प्रगति देने हेतु कोयला, फूड ग्रेन, आयरन ओर एवं सीमेंट का ज्यादा से ज्यादा लदान कर देश की प्रगति में सहायक बनना।
राज्य शासन के साथ पूर्व में हुई बैठकों में लिए गए निर्णय एवं राज्य शासन के समन्वय से होने वाले कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किए जाने से रेलवे के विकासात्मक कार्यों में गति लाने के लिए चर्चा की गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार भी उपस्थित रहे।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here