Oplus_0
प्रकृति ही जीवन की पालक है और यह धरती प्रत्येक जीवित वस्तु को जीवंत बनाती है। पेड़ पौधे और हरियाली न केवल इस धरा को सुशोभित करते हैं, बल्कि जीव जगत चिरंजीवी रखने की संजीवनी की भूमिका भी निभाते हैं। ऐसे में हम सभी कि यह जिम्मेदारी है कि आने वाले कल को सजीव रखने अधिक से अधिक पौधे लगाएं। यही जिम्मेदारी समझते हुए रविवार को आर्यावर्त ब्राह्मण महिला समाज द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जमनीपाली के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेमीपाली स्थित श्री सर्वेश्वर मंदिर प्रांगण में तुलसी, लक्ष्मी कमल, ब्रह्मकमल, पान, सिंदूर व रामफल जैसे देवतुल्य पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर क्षेत्र के जरूरतमंद 20 लोगों को बारिश से राहत के लिए छाता वितरण भी किया गया।
कोरबा(theValleygraph.com)। आर्यावर्त ब्राह्मण महिला समाज की सदस्यों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम और छाता वितरण कार्यक्रम किया गया। जमनीपाली के सेमीपाली हाउसिंग बोर्ड के नवनिर्मित श्री सर्वेश्वर मंदिर प्रांगण में सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने पौधारोपण किया गया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में विभिन्न पौधे मंदार के पौधे, ब्रह्म कमल का पौधा, रामफल का पेड़, सिंदूर का पेड़, पान के पौधे, अशोक का पेड़, मीठा नीम का पेड़, तुलसी, लक्ष्मी कमल का पौधा रोपण किया गया। इसके साथ बस्ती में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को 20 छाते का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में आर्यावर्त ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री नायक, उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम शुक्ला, सचिव श्रीमती अंजना दुबे, सह सचिव श्रीमती संगीता गिरी, कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति शर्मा, सांस्कृतिक सचिव अनुराधा दुबे उपस्थित थे। इसके साथ ही समिति के सदस्य श्रीमती कामिनी शर्मा, श्रीमती रंजना पांडे, श्रीमती सुनीता पांडे, श्रीमती सुशील दुबे ने मिलकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया।
रायपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सचिव ने समस्त अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, छत्तीसगढ़,…
न्यू इंडिया के प्रोफेशनल्स के साथ संवाद: सभी वर्गों की सहभागिता से कोरबा में भाजपा…
देखिए Video: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा के तत्वावधान में प्राचार्यों के तीन दिवसीय सम्मेलन…
अंबिकापुर/कोरबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं विकास हेतु अभ्यास वर्ग की…
पिछले एक माह से चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का समापन हुआ। समापन समारोह की…
कोरबा। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र (इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय) कटघोरा, कोरबा की ओर से…