चलना तो दूर 2 साल से बैठ पाना भी दर्द से बेहाल कर देता, NEW KORBA HOSPITAL ने लिया Challenge और सिर्फ 1 घंटे की सर्जरी से सुनीता को मिली नई जिंदगी

Share Now

कोरबा(theValleygraph.com)। कूल्हे के असहनीय दर्द से परेशान 39 वर्षीय सुनीता बाई का जीवन अब पूरी तरह बदल चुका है। सुनीता को पिछले दो साल से चलने-फिरने और बैठने में कठिनाई हो रही थी। कई अस्पतालों में इलाज के बावजूद राहत नहीं मिली। अंततः NEW KORBA HOSPITAL (NKH) में सफल जोड़ प्रत्यारोपण (जॉइंट रिप्लेसमेंट) से सुनीता को नई जिंदगी मिली और उनकी सेहत से जुड़ी जीवन की मुश्किलें आसान हो गईं।

रजगामार निवासी सुनीता बाई को कूल्हे में दर्द की समस्या के चलते दो साल तक कई अस्पतालों में इलाज कराना पड़ा। दर्द से राहत न मिलने के कारण उनकी जिंदगी कठिन हो गई थी। इसी दौरान उनके एक परिचित ने उन्हें NKH हॉस्पिटल में कूल्हे के जोड़ के सफल प्रत्यारोपण के बारे में बताया। आशा की किरण के साथ, सुनीता अपने परिजनों के साथ एनकेएच अस्पताल पहुंचीं और वहां के अस्थि रोग विशेषज्ञ, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. एस. चंदानी से मिलीं। आवश्यक परीक्षणों के बाद, डॉ. चंदानी ने सुनीता को दाहिने कूल्हे के जोड़ के एवैस्कुलर नेक्रोसिस (AVN) सर्जरी करवाने की सलाह दी। सुनीता और उनके परिवार की सहमति से सर्जरी का निर्णय लिया गया।

अस्थि रोग विशेषज्ञ Dr. S CHANDANI और उनकी टीम ने सुनीता का दाहिने कूल्हे का सम्पूर्ण प्रत्यारोपण किया। यह सर्जरी मात्र एक घंटे में सफलतापूर्वक पूरी हुई। सर्जरी के दो दिन बाद ही सुनीता चलना शुरू कर सकीं। ऑपरेशन के 6 दिन बाद सुनीता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डिस्चार्ज के दौरान, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश सिंह ने सुनीता को कुछ व्यायाम बताए, जिनका पालन कर अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और बिना किसी परेशानी के सामान्य तरीके से चल-फिर और बैठ पा रही हैं। सुनीता और उनके परिजनों ने सफल सर्जरी के लिए डॉ. चंदानी और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया है। कोरबा जिले में इस सुविधा का उपलब्ध होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ा लाभ मिला है। इस सफलता ने न केवल सुनीता के जीवन को नई राह दी है बल्कि अन्य मरीजों के लिए भी उम्मीद की किरण जगाई है।

यहां जानिए Avascular necrosis (AVN) क्या है?

एवैस्कुलर नेक्रोसिस एक ऐसी बीमारी है जो हड्डी में रक्त की आपूर्ति के अस्थायी या स्थायी नुकसान के कारण होती है। यह आमतौर पर लंबी हड्डी के सिरों पर होता है। वैस्कुलर नेक्रोसिस तब होता है जब जोड़ में हड्डी के भीतर रक्त की आपूर्ति बाधित हो जाती है और परिणामस्वरूप पर्याप्त रक्त (ऑक्सीजन और पोषक तत्व) हड्डी के प्रभावित हिस्से तक नहीं पहुँच पाते हैं। इसके परिणामस्वरूप हड्डी के ऊतकों का नेक्रोसिस (मृत्यु) हो जाता है।

NKH में अब तक 100 से अधिक सफल जोड़ प्रत्यारोपण : Dr S.चंदानी

एनकेएच के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि पहले जिले के मरीजों को कूल्हे के जोड़ प्रत्यारोपण के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता था। अब एनकेएच में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को कम खर्च में बड़ा ऑपरेशन यहीं किया जा रहा है। अब तक 100 से अधिक मरीजों का कूल्हे, कंधे और पैर के जोड़ का पूर्ण प्रत्यारोपण (THR) एनकेएच में सफलतापूर्वक किया जा चुका है। पिछले कुछ महीने में ही आधा दर्जन टी.एच.आर के सफल ऑपरेशन किए गए हैं।


https://speak.google.com/speakingpractice/activity?idToken=Af0rSnb1n2M1Z0CWUjfNFcovr8V8WdHfyJ6z6pGoRewIT58P-ljuMhkcHrr8xBY4lbQW_5Wa&gl=in&p=IAI&ltkn=Ci9NM2d1RGJJOUZMZ3IwS1hpMlU1REFXSkJUdVUwQ2RsakZzNTVBV0laLUFNQUFBQQ%3D%3D&hl=en-GB


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

NKH बालाजी ब्लड सेंटर में हुए विशाल रक्तदान शिविर में जरूरतमंदों के लिए रुधिर अर्पित करने युवाओं में दिखा उत्साह

कोरबा। एनकेएच बालाजी ब्लड बैंक एवं लायंस क्लब बालको के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को…

1 day ago

छग बिजली कंपनी के पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, 1250 करोड़ के पेंशनर्स ग्रांट को बढ़ाकर किया 1470 करोड़

छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली कम्पनियों के पेंशनर्स के लिए अच्छी और महत्वपूर्ण खबर आ रही…

1 day ago

कोरबा और छग को ऊर्जावान रखने अपने सेवाकाल में अर्पित आप सभी का योगदान अमूल्य है : मंत्री लखन

कोरबा पूर्व कॉलोनी स्थित जूनियर क्लब में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के 24वें…

1 day ago

पावरसिटी कोरबा के प्रतिभावान युवा नील जोसेफ को USA में प्रदान किया गया ‘Mr. Chhattisgarh NRI 2025 का खिताब

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में स्वदेश की ऊर्जा बन रहे कोरबा के होनहार युवा नील…

2 days ago