Oplus_0
महिला संबंधी अपराध का फरार आरोपी आखिरकार सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में आ गया। उस पर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। मामले की रिपोर्ट के बाद से वह फरार चल रहा था। पकड़ा गया आरोपी सौरभ चौबे पिता सुरेश चौबे उम्र 28 वर्ष निवासी माताचौरा के पास सरकण्डा है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
बिलासपुर(theValleygraph.com)। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थिया द्वारा वरिष्ठ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई कि थाना सरकण्डा में पदस्थ आरक्षक सौरभ चौबे द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर शादी करने से इन्कार कर रहा है। प्रार्थिया के उक्त शिकायत जांच बाद नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सरकण्डा, द्वारा अपराध सदर पंजीबद्ध करने निर्देशित किया गया। जिसके पालन में थाना सरकण्डा में अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की कायमी बाद से आरोपी आरक्षक सौरभ चौबे फरार चल रहा था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। आज गुरुवार 25.07.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी सौरभ चौबे अपने सकुनत पर परिवार से मिलने आया है। उक्त सूचना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर एल रजनेश सिंह (IPS) को जानकारी दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में थाना सरकंडा की टीम तैयार कर आरोपी सौरभ चौबे के सकुनत पर दबिश देकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया, जिसे विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
CMA किकबॉक्सिंग एकेडमी द्वारा चिकित्सा विशेषज्ञ का व्याख्यान आयोजित किया गया। खासकर लेटेंट ट्यूबरक्लोसिस समेत…
24वीं छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर रैंकिग प्रतियोगिता में कोरबा का प्रतिनिधित्व करने वाली जिला बैडमिंटन टीम…
भारतीय जनता पार्टी कोरबा के कोसाबाड़ी मंडल में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के…
कोरबा के सर्वमंगला नगर से बरमपुर मार्ग पर फर्राटे भर रही एक तेज रफ्तार कार…
कोरबा। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में दर्ज सबसे काले अध्याय, आपातकाल की 50वीं बरसी पर…
बीती रात करीब 8 बजे जंगल के रास्ते गुजर रही कार में सवार लोगों ने…