Share Now

 राष्ट्रीय वाको इंडिया सीनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के किक बॉक्सर्स ने दिखाया दम। 30 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 1109 खिलाड़ियों ने लिया भाग, राज्य के 50 खिलाड़ियों ने की शिरकत। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों 6 स्वर्ण, 6 रजत एवं 17 कांस्य सहित कुल 29 पदक, CMA किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा के खिलाड़ियों जीते 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 4 कांस्य सहित कुल 8 पदक।

रायपुर/कोरबा(theValleygraph.com)। वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में गोवा किकबाक्सिंग एसोसियेशन के तत्वावधान में मल्टी परपज इंडोर स्टेडियम मापुसा गोवा में 24 से 28 जुलाई 2024 तक सीनियर महिला पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 1109 खिलाड़ीयो ने किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट,किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन , म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स में हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने वाले राज्य के सीनियर वर्ग के 50 महिला पुरुष खिलाड़ियों का चयन रायपुर में आयोजित 11वीं राज्य स्तरीय सीनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं खेल में विगत प्रदर्शन के आधार पर किया गया। जिन्होंने विभिन्न वजन वर्गो में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 6 स्वर्ण, 6 रजत एवं 17 कांस्य सहित कुल 29 पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया। राज्य की टीम में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, धमतरी, मुंगेली सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ीयो ने एसोसिएशन के महासचिव आकाश गुरुदीवान के नेतृत्व में रेफरी मनीष बाग तथा कोच विशाल हियाल एवं मैनेजर के साथ हिस्सा लिया।


कोरबा जिले के सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा से 8 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 2 स्वर्ण, 2 रजत तथा 4 कांस्य सहित 8 पदक जीतकर जिले का नाम राज्य एवं देश में गौरवान्वित किया है। जिनमे महिला वर्ग से लोकिता चौहान ने अलग अलग इवेंट्स में खेलते हुए 2 स्वर्ण, प्रतिभा राय ने कांस्य तथा पुरुष वर्ग में शुभम यादव ने रजत, अभिषेक खांडेकर ने रजत एवं कांस्य तथा अंकुश लाला यादव ने 2 कांस्य जीता। इनके अलावा प्रभात साहू, अशोक साहू एवं जगदीश यादव ने भी उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बिहार के राज्यपाल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।


यह चैंपियनशिप पूरी तरह से डिजिटल रूप से संपादित हुई, यानी सदस्य पंजीकरण, इवेंट भागीदारी, स्कोरिंग, परिणाम सभी ग्लोबल स्पोर्टडेटा इवेंट मैनेजमेंट सिस्टम और आर स्पोर्ट्स सदस्यता प्रणाली के माध्यम से किए गए। जिले एवं राज्य की टीम के सभी खिलाड़ियों एवं आफिशियल के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, रामकृपाल साहू, क्रीड़ा अधिकारी के आर टण्डन, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षिका सावित्री डडसेना, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी रेहाना फातिमा,अंतराष्ट्रीय रेफरी देवसागर साहू, पूजा पांडेय,मयंक डडसेना, शैलेश सिंह सोमवंशी, विकास नामदेव, रितेश साहा,जुनैद आलम, रमेश साहू, सानू मेहराज, मो आसिफ, हिकांशु यादव,तुषार सिंह,सोमेश साहू, रमनदीप सिंह, आदित्या पाल, श्रेया शुक्ला, एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।


जिला के अनुसार पदक तालिका

कोरबा जिला
लोकिता चौहान 2 स्वर्ण, शुभम कुमार यादव रजत ,अंकुश लाल यादव 2 कांस्य , प्रतिभा राय कांस्य, अभिषेक खांडेकर 1 रजत 1 कांस्य

सरगुजा जिला
स्वाति रजवाड़े स्वर्ण, न्यूटन खुजूर रजत , सरवर एक्का कांस्य, लक्की ठाकुर 2 कांस्य

बिलासपुर जिला
योगिता साहू स्वर्ण , किरण साहू 2 कांस्य, सीमा सिंह कांस्य, रुचिरा नायडू कांस्य, प्रिया भोई कांस्य, सुभधरा कुमारी कांस्य

रायपुर जिला
दामिनी ध्रुव स्वर्ण, सत्यम साहू स्वर्ण,अनु देवी कंवर रजत, रियाशा बाग रजत, तीरथ भारद्वाज कांस्य ,आकाश कांस्य, बरूण बाग कांस्य, हिमांशु बरमाल कांस्य, विजाया साहू कांस्य, टीम इवेंट गर्ल्स कांस्य


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

“नानकुन नोनी” की आत्मा की शांति के लिए आज शाम 7 बजे रायपुर घड़ी चौक में CKS की श्रद्धांजलि सभा

दुर्ग में सामने आई मासूम बच्ची के साथ रेप और हत्या की हृदय विदारक घटना…

4 hours ago

NREGA: एक अप्रैल से 18 रुपए बढ़ाई गई श्रमिकों की मजदूरी, अब 261 रुपए की दर से मिलेगा भुगतान

कोरबा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में सोमवार को…

16 hours ago

सहायक विकास विस्तार अधिकारी के 200 पदों पर होगी भर्ती, देखें क्या है आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यताएं

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विकास आयुक्त कार्यालय में सहायक विकास विस्तार अधिकारी के रिक्त…

17 hours ago

पत्थर से कुचलकर पत्नी ने ही किया था कत्ल, चरित्र शंका और फिल्में देख आपत्तिजनक हरकतें करता था पति

कोरबा पुलिस ने लेमरू थाना क्षेत्र में घटित हत्याकांड के मामले को सुलझा लिया है।…

17 hours ago