छत्तीसगढ़

अब बंद नहीं होंगे 4000 स्कूल और समाप्त नहीं होंगे 20 हजार शिक्षकों के पद….विरोध के बाद युक्तियुक्तकरण के आदेश पर लगी रोक

Share Now

विभिन्न शिक्षक संगठनों के विरोध के बाद प्रदेश में विसंगतिपूर्ण करार दिए गए युक्तियुक्तकरण के आदेश पर रोक लगा दी गई है। शासन के इस निर्णय पर सर्व शिक्षक संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे शिक्षक एकता की जीत बताया है। इस संबंध में सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव विपिन यादव ने कहा कि गुरुवार को देर शाम राज्य सरकार से अधिकारियों को युक्तियुक्तकरण को स्थगित करने का आदेश दिया गया है। इस फैसले को शिक्षा और शिक्षकों के हित में बताते हुए सर्व शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।


रायपुर/कोरबा(theValleygraph.com)। उल्लेखनीय होगा कि प्रदेश के शिक्षक संघों द्वारा इस आदेश का विरोध किया जा रहा था। सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव विपिन यादव ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इसी माह 2 अगस्त 2024 को विसंगतिपूर्ण व अव्यावहारिक युक्तियुक्तकरण आदेश जारी किया गया था। युक्तियुक्तकरण नियमानुसार प्राथमिक विद्यालयों में जहां 5 कक्षाओं में 60 के दर्ज पर केवल 2 शिक्षकों का व माध्यमिक विद्यालयों में 3 कक्षाओं के 6 विषयों के लिए 105 दर्ज पर 1 प्रधान पाठक व 3 शिक्षक का सेटअप बनाया गया। जबकि पूर्व में 2008 के सेटअप अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम 1 प्रधान पाठक को 2 शिक्षक एवं माध्यमिक विद्यालय में 1 प्रधान पाठक व 4 शिक्षकों का सेटअप था। प्रदेश में लगभग 31474 प्राथमिक विद्यालय व 13331 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण लागू होने से 50% से अधिक विद्यालय प्रभावित होने के परिणामस्वरूप 4000 विद्यालय बंद हो जाते व 20000 से अधिक शिक्षकों का पद समाप्त हो जाता।

विपिन यादव ने बताया कि शिक्षक विहीन व एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षक व्यवस्था करने हेतु राज्य सरकार द्वारा 2021 में 14580, 2023 में 12489 शिक्षकों की सीधी भर्ती व 2023 में सहायक शिक्षकों की शिक्षक के पद पर पदोन्नति भी की थी। सीधी भर्ती व पदोन्नति उपरांत शिक्षक पदस्थापना के स्पष्ट नियम हैं कि शिक्षकों की पदस्थापना शिक्षक विहीन व एकल शिक्षकीय विद्यालयों में किया जाना होता है। पर अधिकारियों द्वारा शिक्षक पदस्थापना हेतु शासन की गाइडलाइन व नियमों को दरकिनार करते हुए शिक्षको को आवश्यकता वाले विद्यालयों के स्थान पर पर्याप्त शिक्षक वाले व शहरी विद्यालयों में पदस्थ किया गया, जिसके कारण आज भी कई विद्यालय शिक्षक विहीन रह गए। युक्तियुक्तकरण की विसंगतियों को देखते हुए सर्व शिक्षक संघ व अन्य शिक्षक संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम प्रदेश के मंत्रियों एवं विधायकों को ज्ञापन सौंपा था और वाले समय में हड़ताल पर जाने का मन बना लिया था।


सर्व शिक्षक संघ ने जताया CM विष्णुदेव का आभार

सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव विपिन यादव, जिला अध्यक्ष कृति लहरे, कार्यकारी जिला अध्यक्ष विनय शुक्ला, महासचिव जय कुमार राठौर, संतोष कर्ष, बोधराम निषाद, बालगोविंद श्रीवास, प्रशांत विश्वकर्मा, मुकेश भारद्वाज, मुकेश कैवर्त, मनोज लहरे, अखिलेश साहू, मंगल सिंह जगत, श्रीशंकर कंवर, केशव राजपूत एवं अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण को स्थगित रखने पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

NKH बालाजी ब्लड सेंटर में हुए विशाल रक्तदान शिविर में जरूरतमंदों के लिए रुधिर अर्पित करने युवाओं में दिखा उत्साह

कोरबा। एनकेएच बालाजी ब्लड बैंक एवं लायंस क्लब बालको के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को…

1 day ago

छग बिजली कंपनी के पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, 1250 करोड़ के पेंशनर्स ग्रांट को बढ़ाकर किया 1470 करोड़

छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली कम्पनियों के पेंशनर्स के लिए अच्छी और महत्वपूर्ण खबर आ रही…

1 day ago

कोरबा और छग को ऊर्जावान रखने अपने सेवाकाल में अर्पित आप सभी का योगदान अमूल्य है : मंत्री लखन

कोरबा पूर्व कॉलोनी स्थित जूनियर क्लब में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के 24वें…

1 day ago

पावरसिटी कोरबा के प्रतिभावान युवा नील जोसेफ को USA में प्रदान किया गया ‘Mr. Chhattisgarh NRI 2025 का खिताब

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में स्वदेश की ऊर्जा बन रहे कोरबा के होनहार युवा नील…

2 days ago