कोरबा

भाजपा सदस्यता अभियान में अब तक हमारे 10 लाख सदस्य बन चुके हैं, इसे लक्ष्य तक ले जाने, संगठन की मजबूती और नवीनता के लिए तत्परता से जुटना होगा : अनुराग सिंहदेव

Share Now

कोरबा। पंडित दीनदयाल कुंज टीपी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय परिसर में गुरुवार को भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। भाजपा सदस्यता अभियान समिति कोरबा विधानसभा की बैठक में प्रदेश सदस्यता संयोजक अनुराग सिंहदेव संगठन का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और नवीनता के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने का प्रण लेना होगा। यह भाजपा संगठन का महापर्व है जिसमें सबकी सहभागिता जरूरी है। केंद्रीय संगठन ने जो लक्ष्य राज्य के लिए तय किया है उसे पूरा करने के लिए आप सभी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सदस्यता अभियान को व्यापक रूप देना होगा।

श्री सिंहदेव ने कहा कि जब से सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है तब से ही प्रदेश में लगातार सदस्य बनने की प्रक्रिया बेहतर है। अभी तक हमारे करीब 10 लाख सदस्य बन गए हैं। इस संख्या को लक्ष्य तक ले जाने के लिए सभी को तत्परता से जुटना होगा। कोरबा जिले के अंतर्गत कोरबा विधानसभा में जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसे पूरा करने में सभी मोर्चे-प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी सहित सदस्यता अभियान टोली के पदाधिकारी मौजूद थे।


कोरबा विधानसभा की समीक्षा बैठक को संबोधित करने आए प्रदेश सदस्यता प्रभारी ने इस अवसर पर पत्रकारों को भी संबोधित किया। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक गोपाल मोदी, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, मीडिया सह प्रभारी पवन सिंह भी मौजूद रहे।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

एक्शन मोड पर महापौर, चंद घंटों में डॉ RP नगर के स्ट्रीट लाइट्स जगमगाए, अप्पूघर की जलघर सुविधा भी बहाल

नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की त्वरित कार्यवाही से शहर की…

12 hours ago

ABEO को भारी पड़ी युक्तियुक्तकरण में मनमानी, शिक्षक साझा मंच की मांग पर कार्यवाही, कटघोरा से बम्हनीडीह तबादला

कटघोरा के ABEO को युक्तियुक्तकरण में मनमानी भारी पड़ी। शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय पदाधिकारी…

1 day ago

युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को एक माह बीते पर नहीं मान रहे 70 शिक्षक, बन रही ज्वाइनिंग से इंकार वालों की लिस्ट

युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को एक माह बीते चुके हैं पर ऐसे 70 अतिशेष शिक्षक अब…

2 days ago

कोमा में था 6 साल का मासूम नीरज, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 20 दिन इलाज कर डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट में सफल इलाज कर छह साल के एक बच्चे…

3 days ago

एकलव्य आदर्श विद्यालय छुरी कला में NCC स्क्रीनिंग, अपनी कुशलता और दक्षता साबित कर चुने गए 25 कैडेट्स

बुधवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरी कला की NCC इकाई में शैक्षणिक सत्र 2025-26…

3 days ago