खेल

State Championships फतेह कर अस्मिता Taekwondo Women’s League जीतने गुजरात पहुंची सीनियर-जूनियर और कैडेट वर्ग समेत 36गढ़ की 36 फाइटर बेटियां

Share Now

स्टेट चैंपियन का तमगा हासिल कर 36 गढ़ की 36 फाइटर गल्र्स अब नेशनल में विजय पताका फहराने गुजरात पहुंच चुकी हैं। सभी खिलाड़ी वड़ोदरा में आयोजित हो रहे अस्मिता ताइक्वांडो विमेंस लीग (Taekwondo Women’s League) खेलो इंडिया में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। इस अखिल भारतीय स्पर्धा में शामिल हो रही खिलाड़ियों ने कोरबा में आयोजित स्टेट टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा साबित कर यह मौका हासिल किया था।


रायपुर/कोरबा(thevalleygraph.com)। गुजरात के वड़ोदरा शहर के वघोड़िया स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स वड़ोदरा गुजरात में अस्मिता ताइक्वांडो विमेंस लीग (Taekwondo Women’s League)  खेलो इंडिया (khelo india) का आयोजन 20 से 22 सितंबर तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की टीम का चयन किया गया है। प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से 35 खिलाड़ी स्पर्धा में हिस्सा लेने वड़ोदरा पहुंच चुके हैं। छत्तीसगढ़ ताइक्वाडो संघ के महासचिव अनिल द्विवेदी ने बताया कि चुने गए खिलाड़ियों में कैडेट 55 किलोग्राम वर्ग में पूर्वी कंवर, जिया साव कैडेट 59 किलोग्राम, रोशनी राजपूत कैडेट 59 किलोग्राम, शगुन जांगड़े कैडेट 59 किलोग्राम, भारती चैहान कैडेट 59 किलोग्राम, अदिति रॉय जूनियर 42 किलोग्राम, वर्षा चैहान 42 किलोग्राम, दक्षा चैधरी जूनियर 44 किलोग्राम, साधना यादव 44 किलोग्राम, सारिका द्विवेदी 46 किलोग्राम, प्राची राठौर 46 किलोग्राम, थामेश्वरी ठाकुर 49 किलोग्राम, ग्लोरी 49 किलोग्राम, रोशनी देवांगन 52 किलोग्राम, खुशी चैधरी 52 किलोग्राम, प्रशंसा पिठलिया 55 किलोग्राम, अंजलि कुजूर 55 किलोग्राम, मेरी जिलॉक्स्को 59 किलोग्राम, मानसी यादव 68 किलोग्राम, भावना मारकाड़े 68 किलोग्राम शामिल हैं। इसी तरह सीनियर वर्ग में मानसी यादव 45 किलोग्राम, ऋतु साव 46 किलोग्राम, सानिया साव 49 किलोग्राम, रीना साहू 49 किलोग्राम, गंगा यादव 53 किलोग्राम, खुशी सैनी 53 किलोग्राम, गीतांजलि साहू 57 किलोग्राम, अपूर्वा बाजपेयी 57 किलोग्राम, आकांक्षी गोरन 62 किलोग्राम, शिखा वर्मा 67 किलोग्राम, निधि तिर्की 73 किलोग्राम, रमा चतुर्वेदी 73 किलोग्राम, पुमसे वर्ग में उन्नती मित्तल कैडेट वर्ग, रोशनी जूनियर व अदिति रजवाड़े, सीनियर वर्ग में दामिनी पटेल का चयन छत्तीसगढ़ ताईक्वाडो संघ के द्वारा कोरबा में आयोजित राज्य स्तरीय महिला ताईक्वाडो प्रतियोगिता में किया गया था।


छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष टीएस सिंहदेव ने दी बधाई

इन खिलाड़ियों ने अपने अपने वजन समूह में स्वर्ण व रजत पदक जीत कर राष्ट्रीय अस्मिता ताईक्वाडो वूमेंस लीग के लिए प्रदेश टीम में जगह बनाई है। प्रदेश दल का नेतृत्व कोच योगेश श्रीवास, आयुष राजपूत कर रहे हैं। सभी खिलाड़ियों के चयन ओर छत्तीसगढ़ ताईक्वाडो संघ के अध्यक्ष टीएस सिंहदेव ने बधाई दी है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

11360 से ₹ 25780 मासिक में सखी वन स्टॉप सेंटर में साइको-सोशल काउंसलर, केस वर्कर, वकील समेत अनेक पदों पर भर्ती, इतने पद UR

महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर में साइको-सोशल काउंसलर, केस वर्कर,…

4 hours ago

Big Breaking : INB View Mode की सुविधा से जोड़े जा रहे जिला सहकारी बैंक, निर्देश जारी

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक (मर्यादित) बिलासपुर में इंटरनेट बैंकिंग व्यू मोड प्रारंभ हो गया है।…

6 hours ago

DPS बालको में किया गया नवीन शिक्षा सत्र के नए NCC कैडेट्स का नामांकन, चुने गए 25 JD & 26 JW

DPS बालको में शनिवार को विद्यालय की NCC इकाई में नए स्टूडेंट्स के नामांकन के…

1 day ago

6 जुलाई को घोषित होंगे ICAI CA 2025 के रिजल्ट, ऐसे देखें फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन के स्कोर

चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने कड़ी मेहनत कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। बता दें…

1 day ago

Korba: गला घोंटकर हत्या करने वाले को उम्रकैद, 5 साल सश्रम कारावास काटेंगे हत्यारे का साथ देने वाले दो सगे भाई

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा पीठासीन अधिकारी श्रीमती मधु तिवारी द्वारा साक्षियों के साक्ष्य के…

2 days ago

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत का बड़ा निर्णय, DMF मद से 480 अतिथि शिक्षक और 351 भृत्यों की नियुक्ति पर मुहर

कोरबा। जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधारने की दिशा में कलेक्टर ने अहम फैसला…

2 days ago