कोरबा

यह अभियान भाजपा संगठन का महापर्व है, जिसमें सबकी सहभागिता जरूरी है, इस पार्टी में गांव का एक साधारण व्यक्ति भी CM बन सकता है : मंत्री लखनलाल देवांगन

Share Now

यह अभियान भाजपा संगठन का महापर्व है, जिसमें सबकी सहभागिता जरूरी है, इस पार्टी में गांव का एक साधारण व्यक्ति भी मुख्यमंत्री बन सकता है। संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने जुटें। यह बातें उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दर्री मंडल में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होते हुए कही। उन्होंने कहा- संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाएं।


कोरबा(theValleygraph.com)। वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सोमवार को दर्री मंडल के एचटीपीपी कॉलोनी के बाज़ार के पास आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

  इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सिद्धांतवादी विचारधारा पर आधारित पार्टी है। इस पार्टी में जितना मान सम्मान कार्यकर्ताओं का है, उतना सम्मान किसी दूसरी पार्टी में नहीं है। भाजपा में गांव का एक साधारण व्यक्ति भी मुख्यमंत्री बन सकता है, एक चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री भाजपा ही बना सकती है। श्री देवांगन कहा कि भाजपा सबसे पहले देश को मानती है, उसके बाद पार्टी को और उसके बाद परिवार को मानती है। भाजपा का आंतरिक लोकतंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूलमंत्र है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। संगठन की मजबूती और नवीनता के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने का प्रण लेकर जुटें। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की

यह भाजपा संगठन का महापर्व है, जिसमें सबकी सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन ने जो लक्ष्य कोरबा विधानसभा के लिए तय किया है उसे पूरा करने के लिए आप सभी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सदस्यता अभियान को व्यापक रूप देना होगा।


इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, तुलसी ठाकुर, मनोज लहरे, संजय कुर्मवंशी समेत अन्य को सदस्यता नवीनीकरण की प्रति दी।

   इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष तुलसी ठाकुर, बीएमएस के राष्ट्रीय मंत्री राधे श्याम जायसवाल, नीरज शर्मा, सुनील भटपहरे, किशन केवंट, मनोज अग्रवाल,पार्षद पुष्पा कंवर, विजय साहू, अमित मिंज, बुधवार साय यादव समेत अधिक संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

School Education में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने देश में एक बैंचमार्क स्थापित किया है : HOP राजीव खन्ना

देखिए Video: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा के तत्वावधान में प्राचार्यों के तीन दिवसीय सम्मेलन…

1 day ago

मां महामाया की नगरी अंबिकापुर में आयोजित होगा अभाविप छग प्रांत का तीन दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग

अंबिकापुर/कोरबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं विकास हेतु अभ्यास वर्ग की…

1 day ago

हम सबके भीतर एक खिलाड़ी होता है, जरूरत है तो खेल की भावना को जगाए रखने की : महापौर संजू देवी राजपूत

पिछले एक माह से चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का समापन हुआ। समापन समारोह की…

2 days ago

Interview : कृषि कॉलेज कोरबा में वैकेंसी, बनना हो टीचर तो यहां जानिए, कैसे करें आवेदन और क्या हैं योग्यताएं

कोरबा। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र (इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय) कटघोरा, कोरबा की ओर से…

2 days ago

वर्षों से अपडेट नहीं है सर्विस बुक, इसलिए जारी हुई त्रुटिपूर्ण अतिशेष शिक्षकों की सूची : विपिन यादव

शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय पदाधिकारी विपिन यादव व जिला पदाधिकारी जय कुमार राठौर ने…

4 days ago

पुरानी बस्ती कोरबा में रक्तदान शिविर 14 जून को, सभापति नूतन सिंह के मुख्य आतिथ्य में सुबह 9 बजे शुभारंभ

कोरबा। एन.के.एच. बालाजी ब्लड बैंक और श्री राधा कृष्ण सेवा समिति पुरानी बस्ती कोरबा के…

4 days ago