कोरबा

25 हजार किताबों के चल पुस्तकालय में स्वामी विवेकानंद के विचारों का दर्शन कराने भारत भ्रमण पर निकले रामकृष्ण मठ पुणे के स्वयंसेवक, कोरबा में लगाई जा रही छह दिनों की प्रदर्शनी

Share Now

बालक नरेंद्र से लेकर स्वामी विवेकानंद तक, 40 वर्ष की अल्प आयु में भारत के इस महासपूत ने अपने तेज से न केवल देश, बल्कि सारी दुनिया के युवाओं में विचारों की ऐसी ऊर्जा का संचार किया, जिसकी तपिश आज भी करोड़ों दिलों को प्रेरित करती है। उन्हीं के अमूल्य विचारों का सागर लेकर रामकृष्ण मठ पुणे के स्वयंसेवक देशभ्रमण पर निकले हैं। करीब 25 से 30 हजार किताबों का चल पुस्तकालय रविवार को कोरबा पहुंचा, जिनके द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों में प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इस टीम के सदस्यों ने सोमवार को कमला नेहरु महाविद्यालय परिसर में भी प्रदर्शनी लगाई, जहां संस्था के प्राध्यापक-कर्मियों और विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के जुड़ी महत्वपूर्ण कहानियों, संस्मरण और जीवनगाथा से ओत-प्रोत किताबों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संस्था के प्रभारी प्राचार्य अजय मिश्रा को एक पुस्तक भेंट की।


कोरबा(thevalleygraph.com)। युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत, युग पुरुष स्वामी विवेकानंद के जीवन की कहानियां समेटे 30 हजार किताबों की प्रदर्शनी में लोगों की काफी भीड़ जुट रही है। रामकृष्ण मठ पुणे के इस स्वामी विवेकानंद विचार दर्शन चल पुस्तकालय ने छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव से यात्रा शुरु कर दुर्ग भिलाई, रायपुर, बिलासपुर के बाद कोरबा पहुंचा है। अपने सारथी गुरुप्रसाद कदम के साथ आए टीम समन्वयक विवेक नवले ने बताया कि सोमवार से 6 दिन कोरबा के विभिन्न स्कूल-काॅलेजों व सार्वजनिक स्थानों में प्रदर्शनी के बाद अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके चल पुस्तकालय में अंग्रेजी हिंदी भाषा में करीब 500 प्रकार की किताबों का भंडार है। टीम समन्वयक विवेक नवले ने बताया कि रामकृष्ण मठ पुणे की 125वीं वर्षगांठ और आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतवर्ष में भ्रमण कर प्रदर्शनी और पुस्तक मेला आयोजित किया जा रहा है।

यह टीम पुणे से जून से निकली है, जो 10 माह की यात्रा में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश होते हुए अगले वर्ष अप्रैल 2025 तक वापस महाराष्ट्र के पुणे हेडक्वार्टर लौटेंगे। बीते वर्ष की यात्रा में उन्होंने अपने स्वामी विवेकानंद विचार दर्शन चल पुस्तकालय के साथ मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और गुजरात राज्य कवर किए थे। कोरबा जिले के समन्वयक के रुप में कमला नेहरु महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक गोविंद उपाध्याय व गोपाल अग्रवाल सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इस टीम के लिए ठहरने एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने वे योगदान प्रदान कर रहे हैं।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

NKH बालाजी ब्लड सेंटर में हुए विशाल रक्तदान शिविर में जरूरतमंदों के लिए रुधिर अर्पित करने युवाओं में दिखा उत्साह

कोरबा। एनकेएच बालाजी ब्लड बैंक एवं लायंस क्लब बालको के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को…

1 day ago

छग बिजली कंपनी के पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, 1250 करोड़ के पेंशनर्स ग्रांट को बढ़ाकर किया 1470 करोड़

छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली कम्पनियों के पेंशनर्स के लिए अच्छी और महत्वपूर्ण खबर आ रही…

1 day ago

कोरबा और छग को ऊर्जावान रखने अपने सेवाकाल में अर्पित आप सभी का योगदान अमूल्य है : मंत्री लखन

कोरबा पूर्व कॉलोनी स्थित जूनियर क्लब में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के 24वें…

1 day ago

पावरसिटी कोरबा के प्रतिभावान युवा नील जोसेफ को USA में प्रदान किया गया ‘Mr. Chhattisgarh NRI 2025 का खिताब

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में स्वदेश की ऊर्जा बन रहे कोरबा के होनहार युवा नील…

1 day ago