क्राइम

राखड़ परिवहन कर रहे तेज रफ्तार हाईवा ने मारी टक्कर, पहिए में फंसी बाइक, बाल-बाल बची युवक की जान, चक्काजाम

Share Now

कोरबा(theValleygraph.com)। नकटीखार मुख्य मार्ग पर राखड़ से भरे हाईवा वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। गुरुवार की सुबह बाइक सवार वेद प्रकाश सोनी (26) कोरबा से अपने गृहग्राम जा रहा था। इस दौरान गोढ़ी के पास तेज रफ्तार हाइवा ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया और वह पहियों के नीचे फंस गई। बाइक सवार बाल-बाल बच गया। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। दो घंटे चक्काजाम के बाद किसी तरह समझकर मार्ग पर परिवहन बहाल कराया गया।

बाइक इस हाइवा के पहिए के नीचे आ गई और वेद प्रकाश दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। बाइक वाहन में ही फंसा रहा हाईवा का चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि राखड़ से भरे वाहन के चलते कई लोगों की जान जा चुकी है और कई लोगों के घायल हो चुके हैं। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए और समय सीमा के अंदर ही आने देना चाहिए।


पुलिस ने बालको प्रबंधन के संबंधित अधिकारियों को बुलाया

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने चक्का जाम किया था जहां, उन्हें समझाया गया। बालको प्रबंधन के संबंधित अधिकारियों को बुलाया गया है। बातचीत और लिखित आश्वासन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चक्काजाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग 3 किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ भारी वाहन जाम में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए चक्काजाम खत्म करने का प्रयास किया।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

CGPSC: कलेक्टर ने स्कूल-कॉलेज के प्राचार्यों को भेजा Question, पूछा- आपकी संस्था में कितने कम्प्यूटर हैं, बिना देर जवाब पेश करें

कोरबा जिला प्रशासन ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड ऑनलाइन परीक्षाओं के…

6 hours ago

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने की “मोर दुआर-साय सरकार” महाभियान के तहत आवास अभियान की शुरुआत

कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना. ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी "मोर दुआर-साय…

6 hours ago

कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने PM मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत मत्स्य कृषक को प्रदान किया पिकअप वाहन

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के हाथों आज…

6 hours ago

College Alert : PG सम सेमेस्टर व UG 2nd सेमेस्टर के ऑनलाइन Exam फॉर्म भरने AU का पोर्टल खुला, 15 से 25 अप्रैल तक मौका

शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के नियमित, स्वाध्यायी परीक्षार्थी, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा…

10 hours ago

क्रिकेट महाकुम्भ : पहले मैच में RCC-11 ने मारी बाजी, बरपाली चैंपियंस के नाम रहा 5वें दिन का दूसरा मुकाबला

कोरबा: रोशनी से जगमगाया मैदान, क्रिकेट के सितारों ने बिखेरा जलवा – डॉ. बंशी लाल…

14 hours ago

NKH ने दिलाई मेट्रोसिटी की दौड़ से राहत, गोल्डन ऑवर में हृदयरोगियों को त्वरित उपचार से मिल रहा नया जीवन

कोरबा। एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने 23 मई 2023 को कैथलैब प्रारम्भ किया, उसने जिले…

15 hours ago