Home छत्तीसगढ़ 5 साल पहले आज ही के दिन विराट कोहली ने ऐसा क्या...

5 साल पहले आज ही के दिन विराट कोहली ने ऐसा क्या कर दिया, जो आज भी वो दिन याद किया जाता है?

171
0

आज ही के दिन यानी 11 अक्तूबर 2019 में विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 7वां दोहरा शतक लगाया। यह किसी भारतीय और कप्तान द्वारा सबसे अधिक है। पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी नाबाद 254* रन की पारी उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और एक भारतीय कप्तान द्वारा सर्वोच्च स्कोर है।


इतना ही नहीं, विराट ने एक ऐसा विराट रिकार्ड बनाया, जिसे तोड़ना असंभव

कई बार क्रिकेट में कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स बन जाते हैं जिसे तोड़ना मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन होता है। ऐसा ही रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। जिसे आज तक कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है। कोई भविष्य में भी तोड़ पाएगा या नहीं। यह भी सोचने वाली बात है। आप सोच रहे होंगे कि विराट के नाम ऐसा ऐसा कौन सा रिकॉर्ड है जो नहीं टूट सकता है। विराट कोहली के नाम आईपीएल के एक सीजन में 900 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने साल 2016 के आईपीएल में कुल 973 रन बनाए थे, जो आज भी एक रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड बनाए विराट को 8 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। लेकिन कोई भी खिलाड़ी उनके पास नहीं आ सका है। शुभमन गिल ने साल 2023 के आईपीएल में कुल 890 रन बनाए थे। पर वह विराट के पास नहीं पहुंच सके थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here