Oplus_131072
वार्ड क्रमांक 16 चारपारा कोहड़िया में गुरुवार को दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर के मुख्य अतिथि रहे उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पूर्वजों द्वारा कोहड़िया में प्रारंभ किए गए दशहरा उत्सव आज की पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर है। जिस तरह श्रीराम ने अपने जीवन में कठोर संघर्ष कर बुराई पर जीत पाई, हमें भी सत्य के मार्ग में चलकर अपने जीवन की बाधाओं पर विजय प्राप्त करनी चाहिए।
पूर्वजों ने 24 वर्ष पूर्व लोगों को एकता के सूत्र में बांधने यह पर्व प्रारम्भ किया, परंपरा कायम है : पार्षद नरेंद्र देवांगन
इसी तरह वार्ड के पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि कोहड़िया में 24 वर्ष पूर्व लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए यह पर्व प्रारम्भ किया था। आज भी हमारे दिवगंत हुए वरिष्ठ जनों के बताए हुए मार्ग पर भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा की वार्ड में सड़क किनारे पेवर ब्लॉक, नाली, सड़क, सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। मंचीय कार्यक्रम के बाद प्रभु श्री राम की झांकी को मंत्री श्री देवांगन समेत सभी अतिथियों द्वारा पूजन अर्चना कर दशहरा मैदान के लिए रवाना किया गया। यहां से करमा नृत्य की अगुवाई में हज़ारों की संख्या में लोग दशहरा मैदान पहुंचे। जहां जय जय श्री राम के उद्घोष के साथ रावण के 80 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया।रावण दहन के पश्चात भव्य देवी जागरण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जश्गीत गायक श्री देवेश शर्मा ने देर रात तक देवी भक्ति के भजनों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में मुख्य तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अशोक चावलानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र पाटनवर,उमा भारती सराफ, रुक्मणि नायर, अग्रवाल सभा कोरबा अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, बांकीमोगरा मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, रजनीश देवांगन,राकेश नागरमल अग्रवाल, योगेश मिश्रा, दुष्यंत शर्मा, तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर, लक्ष्मण श्रीवास, मनोज लहरे, पार्षद धनश्री साहू, फिरत साहू, विजय साहू, मनोज यादव,मुकुंद सिंह,नवीन ठाकुर,कपूरचंद पटेल,वैभव शर्मा, अनिल यादव, शैलेन्द्र यादव, राम कुमार राठौर, मुकुंद सिंह कंवर,नरेंद्र गोस्वामी उपस्थित रहे।।
कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा के एनसीसी कैडेट्स अपनी नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और…
कोरबा। बुधवार की सुबह साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के गेवरा COAL MINE से एक…
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय 4 गोपालपुर में छात्र संघ का गठन किया गया। चुने गए स्टूडेंट…
PM श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोरबा के NCC कैडेट्स अपनी नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम…
कोरबा। ONC बार और पॉम मॉल में उपद्रवबाजी के आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अब…
खुफिया ब्यूरो (गृह मंत्रालय) भारत सरकार द्वारा देश के काबिल युवाओं को इंटेलिजेंस ब्यूरो में…