कोरबा

छात्राओं की खूबसूरत प्रस्तुति में नजर आई केरल से कश्मीर तक महक रही भारत की सांस्कृतिक एकता की झलक

Share Now

कोरबा(thevalleygraph.com)। कमला नेहरू महाविद्यालय के शिक्षा संकाय में शनिवार 26 अक्टूबर को सांस्कृतिक वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। काॅलेज के प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बीएड (बैचलर आॅफ एजुकेशन) के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। अपनी मनमोहक व आकर्षक प्रदर्शन से उन्होंने देश के भिन्न-भिन्न प्रांतों में बसने वाली संस्कृतियों के संगम की झलक प्रस्तुत की और अनेकता में एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम शामिल रहे बीएड प्रशिक्षार्थियों में पूजा यादव ने तमिलनाडु, रूपेश्वरी साहू ने छत्तीसगढ़ी, आकृति पाठक ने महाराष्ट्र, तनु अग्रवाल ने राजस्थान, आरती साहू ने बिहार, अनुराधा गोप ने पश्चिम बंगाल, बिंदेश्वरी ने केरल, अंशु प्रिया ने बनारस उत्तर प्रदेश, दुर्गा मरकाम ने गुजरात, गरिमा कर ने आंध्र प्रदेश, दीप्ति साहू ने पंजाब, सना फिरदौस ने जम्मू कश्मीर की अनूठी झलक प्रस्तुत करती प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा संकाय में पाठ सहगामी प्रभारी प्रीति रोबट्स के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने शिक्षा संकाय के सभी सहायक प्राध्यापकों ने महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

अहिल्या देवी से लेकर विंग कमांडर व्योमिका सिंह व कर्नल सोफिया कुरैशी तक देश में मातृशक्तियों का योगदान सदैव अतुलनीय रहा है : नामदेव

कोरबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य विस्तार का एक बड़ा आधार प्रतिवर्ष ग्रीष्मकल में लगाए जाने…

2 hours ago

वर्षों बाद कमला नेहरू कालेज पहुंची वरिष्ठ छात्राओं ने ताजा की पुराने दिनों की सुनहरी यादें, हर्षित हुए प्राध्यापक

कोरबा। कमला नेहरु महाविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली कुछ भूतपूर्व छात्राओं ने बीते…

23 hours ago

प्रदेशाध्यक्ष देवदत्त तिवारी की उपस्थिति में बीएन यादव को सौंपी गई सदभाव पत्रकार संघ के जिला महासचिव की जिम्मेदारी

सदभाव पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक कटघोरा में रखी गई थी। बैठक में मौजूद रहे…

3 days ago

हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतारा, घटना के बाद भी आस पास ही मंडरा रहा दंतैल, क्षेत्र में दहशत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले अंतर्गत कोरबी-चोटिया क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही…

3 days ago

केंद्रीय विद्यालय नं. 2 NTPC की स्टूडेंट फाल्गुनी ने पत्र लेखन में राष्ट्रीय स्तर पर जीता उपविजेता का खिताब

यूनिवर्सल पोस्ट यूनियन पत्र लेखन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025 में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी की…

4 days ago

वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबलिदान और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री निवास…

4 days ago