Home छत्तीसगढ़ आज दोपहर 12 बजे कैबिनेट की बैठक लेंगे CM विष्णुदेव, धान खरीदी,...

आज दोपहर 12 बजे कैबिनेट की बैठक लेंगे CM विष्णुदेव, धान खरीदी, नई औद्योगिक नीति और निकायों में आरक्षण जैसे अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

175
0

रायपुर(theValleygraph.com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी सोमवार को छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक लेंगे। CM साय सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और 11:50 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, अटल नगर पहुंचेंगे। वहां दोपहर 12 बजे से मंत्री-परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे, जो लगभग 2:30 बजे तक चलेगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री 5:00 बजे मंत्रालय से प्रस्थान करेंगे और 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचकर आराम करेंगे। साय कैबिनेट में आज कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इनमें नई औद्योगिक नीति के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है जो 1 नवम्बर से लागू होनी है। नई औद्योगिक नीति के अलावा ओबीसी आयोग के प्रतिवेदन पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। इसी के आधार पर निकायों में आरक्षण तय होना है। राज्योत्सव, धान खरीदी की तैयारी सहित कुछ अन्य महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा भी संभव है। बैठक से पहले सभी विभागों के मंत्रियों से संबंधित फाइलों और प्रस्तावों को तैयार रखने का निर्देश दिया है, ताकि बैठक में प्रभावी चर्चा हो सके।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की यह बैठक राज्य की राजनीतिक स्थिति और विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हो सकती है। इसके परिणाम आने वाले दिनों में राज्य की दिशा निर्धारित करेंगे।कुल मिलाकर, आज की कैबिनेट बैठक छत्तीसगढ़ के विकास की नई राहें प्रशस्त कर सकती है। सभी की नजरें इस बैठक पर टिकी हुई हैं, जो कि सरकार की नीति और योजनाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here