कोरबा

गौ माता की सेवा कर श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति एक पुनीत कार्य कर रही, उनके समर्पण को वंदन : नरेंद्र देवांगन

Share Now

Video: हम राह चलते देखते हैं कि गौ माता सड़कों पर किसी तरह भोजक की तलाश में भटकती रहती हैं। कई बार चोटिल भी हो जाती है और वहां से गुजरने वाले कुछ लोग मदद के लिए आगे भी आते हैं और यथाशक्ति सेवा में जुट जाते हैं। कई लोग भले ही आगे नहीं आ पाते, सेवा नहीं कर पाते, पर उनके मन में चिंता अवश्य होती है कि किसी तरह गौ माता को सहायता मिल जाती। श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति के समर्पित कार्यकर्ता उन असंख्य लोगों की चिंता दूर करने का पुनीत कार्य कर रहे हैं और मैं उनके समर्पण को प्रणाम करता हूं।


कोरबा(theValleygraph.com)। यह बातें कटघोरा विधानसभा अन्तर्गत कनबेरी में आयोजित श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति के गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पार्षद एवं भाजयुमो महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने कहीं। गोपाष्टमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो गौ माता को समर्पित है। इस दिन गौ माता की पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं। गौ माता की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है।


छुरी में किया भागवत कथा का श्रवण

पार्षद एवं भाजयुमो महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने छुरी में आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शिरकत की। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कथा का श्रवण किया। व्यासपीठ का नमन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

अमानक खाद्य सामग्री बेच लोगों की सेहत से खिलवाड़, एक दर्जन प्रतिष्ठानों पर 10 से 80 हजार तक जुर्माना

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग कोरबा द्वारा जिले के कई प्रतिष्ठानों की मिठाईयां एवं खाद्य…

12 hours ago

सेवा में कमी : स्व. कोहली की कंपनी को 85 लाख देने का आदेश, इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ आयोग का फैसला

नया उपभोक्ता कानून लागू होने के बाद जिला उपभोक्ता आयोग में 50 लाख रुपए तक…

17 hours ago

NKH में 24 जून को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर

कोरबा। एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोरबा द्वारा 24 जून को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा…

1 day ago

योग हमारे विचारों, शरीर व मन की सेहत में निखार लाकर निरोगी काया प्राप्त करने में मदद करता है: SK साहू

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

1 day ago

योग हमारे मन व शरीर को स्वस्थ रखने का सर्वोत्तम उपाय है, इसे जीवन में शामिल करें : मंत्री लखनलाल देवांगन

श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के सानिध्य में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेन्शन हॉल…

2 days ago

TSC कैंप में KN कॉलेज की कैडेट निकिता ने किया छग को गौरवांवित, शिक्षा मंत्री ने किया पुरस्कृत

थल सैनिक कैंप में भाग लेने वाली कमला नेहरू कॉलेज की होनहार स्टूडेंट और 1…

2 days ago