Categories: कोरबा

मसूरी से आए प्रशिक्षु IAS-IPS अफसरों ने जाना मिनीभारत कही जाने वाली पावरसिटी कोरबा का इतिहास-भूगोल और उद्योग

Share Now

पांच दिन के जिला प्रवास पर रहे लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी वर्ष-2023 के बैच व 98वें फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी, कलेक्टर सौरभ कुमार ने की मुलाकात, भेंट किया कोसा शॉल व स्मृति चिन्ह।

कोरबा(thevalleygraph.com)। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी (Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration Mussoorie) के 98वें फाउंडेशन कोर्स के 2023 बैच के 14 प्रशिक्षु अधिकारियों से कलेक्टर सौरभ कुमार ने शुक्रवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में मुलाकात की। कलेक्टर ने उन्हें ऊर्जानगरी व मिनीभारत कहे जाने वाले कोरबा जिले के इतिहास, उद्योग, सांस्कृतिक व पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्हें जिले के विकास कार्यों और विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। कलेक्टर श्री कुमार ने प्रशिक्षु अधिकारियों को जिले में निर्मित कोसा शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने इन कार्यों की सराहना करते हुए कलेक्टर से जिले के प्रवास के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा की कोरबा जिले के पर्यटन स्थल, प्राकृतिक धरोहर, यहां की संस्कृति, सभ्यता के बारे में जानने का उन्हें मौका मिला है। यहां आकर उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला, इसके लिए उन्होंने कलेक्टर सौरभ कुमार को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय होगा कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी के 98वें फाउंडेशन कोर्स के 14 प्रशिक्षु अधिकारियों की टीम कोरबा जिले के 5 दिवसीय प्रवास पर रहे। वे सभी 2023 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा, भारतीय रक्षा खाता सेवा व भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी हैं। इन प्रशिक्षु अधिकारियों में अमित कुमार यादव, आदित्य कुमार सिंह, डॉ आदित्य शर्मा, शिवम यादव, अंजली भारद्वाज, अर्शिया छवि ठाकुर, शुभम मिश्रा, स्वर्णम भारद्वाज, आकांक्षा आनंद, मौर्या तेज, दीक्षिता जोशी, शुभम यादव, निखिल राय, मनेल बिजोत्रा शामिल है। सभी प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा जिले के अजगरबहार व लालपुर गाँव का भ्रमण कर ट्राइबल के रीति रिवाज, कला, संस्कृति का बारीकी से अध्ययन किया गया साथ ही इन गांवों में स्वास्थ्य, पंचायत, कृषि, महिला-बाल विकास परियोजना सहित अन्य योजनाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन भी किया गया। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कोरबा अरविंद पीएम उपस्थित थे।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

कर्तव्य के लिए न्योछावर हुए पुलिस के अमर बलिदानी किरीत राम पटेल को किया गया नमन, पत्नी अहिल्या को सम्मान

कर्तव्य के लिए न्योछावर हुए पुलिस के वीर बलिदानी किरीत राम पटेल को किया गया…

24 hours ago

NEP में स्टूडेंट्स के लिए ज्ञान-विज्ञान व शोध की अनंत संभावनाओं के साथ कॅरियर की हर कठिनाई का समाधान मौजूद है: डाॅ प्रशांत बोपापुरकर

कमला नेहरु महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का दीक्षारंभ समारोह आयोजित…

1 day ago

NTPC में प्रबंधकों से लेकर GM तक इन पदों पर वैकेंसी, 80 हजार से 1.20 लाख तक वेतन, देखें क्या हैं योग्यताएं

विद्युत क्षेत्र में देश की अग्रणी ऊर्जा संस्था एनटीपीसी द्वारा आपको अपने करियर को सशक्त…

2 days ago

कॉलेजों के स्वाध्यायी स्टूडेंट्स स्नातक में पंजीयन व नामांकन के लिए 16 से 31 अगस्त तक भर सकेंगे आवेदन

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध कॉलेजों में स्वाध्यायी स्टूडेंट्स के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों…

2 days ago

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमें त्याग, शांति और समृद्धि के साथ निरंतर गतिशील रहने का संदेश देता है : डॉ प्रशांत

हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में निकाली गई…

2 days ago