Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अयोध्या तीर्थ यात्रा के स्पेशल ट्रेन के...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अयोध्या तीर्थ यात्रा के स्पेशल ट्रेन के ब्रोशर का विमोचन

142
0

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के तत्वाधान में ’’ श्री अग्रसेन अयोध्या तीर्थ यात्रा ’’ का आयोजन 22 मार्च 2025 से 27 मार्च 2025 तक किया जाना है। यह यात्रा प्रयागराज, विंध्याचल, वाराणसी होकर अयोध्या पहुॅचेगी। इस यात्रा के ब्रोजर का विमोचन वाराणसी के स्वर्वेद महामंदिर धाम के प्रमुख स्वामी विज्ञानदेव जी महाराज के परम सानिध्य में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कर- कमलों से किया गया।

22 मार्च को इस यात्रा का प्रारम्भ बम्लेश्वरी धाम डोंगरगढ़ से होगी। 23 मार्च को प्रातः प्रयागराज पहुंच कर संगम में स्नान कर विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर यह यात्रा 24 मार्च को वाराणसी पहुंचेगी। 26 मार्च को श्री रामजन्म भूमि अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन कर 27 मार्च को अयोध्या से पुनः डोंगरगढ़ पहुंचेगी। यहां इस यात्रा को विराम दिया जायेगा। रायगढ़, कोरबा, चाम्पा, अम्बिकापुर इत्यादि स्थानों से जाने वाले तीर्थ यात्री उसलापुर से उक्त ट्रेन को पकड सकेगें उक्ताशय की जानकारी छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमेन अशोक मोदी ने दी और बताया कि मा. मुख्यमंत्री के हाथों इस विमोचन कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, संगठन मंत्री अजय खेतान, विधायक पुरेन्द्र मिश्रा, संपत अग्रवाल , राजेश अग्रवाल, मोतीलाल साहू, राधेश्याम अग्रवाल, ईश्वर साहू, हरीश अग्रवाल, धमतरी के जिलाध्यक्ष सुदीप अग्रवाल, सुनील सिंह की गरिमामय उपस्थिति थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here