Home कोरबा मसीही समाज के बर्मन व राबर्ट्स की घर वापसी, कांग्रेस की नीतियों...

मसीही समाज के बर्मन व राबर्ट्स की घर वापसी, कांग्रेस की नीतियों पर जताया भरोसा

219
0

कोरबा(theValleygraph.com)। कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा जताकर पुराने कांग्रेसी भी कांगेस में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में मसीही समाज कोरबा के सुगना बर्मन और मधुर राबर्ट्स ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। मसीही समाज से जुड़े दोनों नेता राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के समक्ष कांग्रेस में घर वापसी कर ली है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस द्वारा किये गए विकास कार्यों से वे प्रभावित हैं। राजस्व मंत्री ने गमछा पहना कर उन्हें प्राथमिक सदस्यता दिलवाई। बर्मन कांग्रेस छोड़ने के बाद अन्य राजनीतिक पार्टी में चले गए थे पर मधुर तटस्थ रहे। कांग्रेस में प्रवेश का सिलसिला लगातार जारी है। अलग-अलग समाज से जुड़े सामाजिक लोग कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here