SECL मानिकपुर सब एरिया के कोल कर्मियों को साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) की संयुक्त सलाहकार एवं आवास समिति में सदस्य बनाते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें सुब्रत कुमार दाश और प्रमोद बनर्जी को मानिकपुर उपक्षेत्र में संयुक्त सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्हें यह दायित्व दिए जाने से साथी कर्मियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
कोरबा(theValleygraph.com)।साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) मानिकपुर उपक्षेत्र में संयुक्त सलाहकार समिति एवं आवास समिति में पदाधिकारियों की नियुक्ति व मनोनयन किया गया है। इनमें संयुक्त सलाहकार समिति सदस्य की जिम्मेदारी सुब्रत कुमार दास और प्रमोद बनर्जी को प्रदान की गई है। उल्लेखनीय होगा कि SECL कोरबा एरिया के मानिकपुर खुली खदान में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत ऊर्जावान कोल कर्मी सुब्रत कुमार दाश को हाल ही में भारत सरकार कोयला मंत्रालय की ओर से पुरस्कृत भी किया गया है। उन्हें कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने यह सम्मान प्रदान किया। SECL से गैर अधिकारी वर्ग में चयनित होकर श्री दाश यह अवॉर्ड हासिल करने वाले इकलौते कर्मी हैं। उनकी इस सफलता के बाद अब यूनियन में अहम जिम्मेदारी मिलने से साथी कर्मियों में हर्ष की लहर है।
वैकल्पिक संयुक्त सलाहकार समिति में अजीत यादव और रामफल साहू आवास समिति के सदस्य नियुक्त
इनके साथ ही वैकल्पिक संयुक्त सलाहकार समिति सदस्य के रूप में अजीत यादव और आवास समिति में रामफल साहू को सदस्य नियुक्त किया गया है। एस.ई.सी.एल. संचालन समिति सदस्य एवं साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने इस संबंध में महाप्रबंधक, मानिकपुर उपक्षेत्र एस.ई.सी.एल. को अवगत करते हुए पत्र प्रस्तुत किया है।
Share Now Video:- NTPC KORBA के सहयोग से कमला नेहरू कॉलेज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन। भ्रष्टाचार मुक्त भारत, पारदर्शिता, भ्रष्टाचार […]
Share Now एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना क्लब का हरिमंगलम में विशेष कार्यक्रम आयोजित कोरबा(thevalleygraph.com)। एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना क्लब में आयोजित वरिष्ठजनों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन […]