Home कोरबा Korba : समाजसेवी दुर्गेश राठौर ने सपरिवार किए बाबा केदारनाथ के दर्शन,...

Korba : समाजसेवी दुर्गेश राठौर ने सपरिवार किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, देवाधिदेव महादेव से की कोरबा और छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना

कोरबा। जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी और योग गुरु दुर्गेश राठौर ने अपने परिवार और मित्रजनों के साथ चार धाम यात्रा के दौरान बुधवार को विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदारेश्वर महादेव के दर्शन किए। इस पावन अवसर पर उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना कर कोरबा और पूरे छत्तीसगढ़ के निवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और प्रदेश के निरंतर विकास की कामना की।

यात्रा के इस भक्तिमय पड़ाव में उनके साथ उनके परिवार के सदस्य और करीबी मित्र भी मौजूद रहे, जिन्होंने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

दुर्गेश राठौर ने बताया कि चार धाम की यह यात्रा बेहद सुखद और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रही है। केदारनाथ की अलौकिक वादियों में बाबा केदारेश्वर के दर्शन कर मन को असीम शांति मिली। उन्होंने कहा, “बाबा केदारनाथ से यही प्रार्थना है कि हमारे कोरबा क्षेत्र और पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में हमेशा खुशहाली, भाईचारा और प्रगति का माहौल बना रहे और हर नागरिक का जीवन संपन्न हो।”

दर्शन के बाद सभी सदस्यों ने केदारनाथ धाम परिसर की भव्यता की सराहना की और वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं के साथ इस पावन पल की खुशियां साझा कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here