एक जनप्रतिनिधि होने के नाते किसी लीडर की छवि, सबसे बड़ी मिल्कियत होती है। उनका व्यक्तित्व, वह ताकत है, जो उन्हें जनता के बीच एक लोकप्रिय जननायक के रुप में पेश करता है और लोग जुड़ते चले जाते हैं। कोरबा नगर निगम के चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी की हैसियत से मैदान में आई श्रीमती संजूदेवी राजपूत भारतीय जनता पार्टी की इसी संस्कृति का अनुसरण कर लोगों के दिलों में बड़ी तेजी से जगह बना रहीं हैं। जनसंपर्क के दौरान जब वह किसी की दहलीज पर दस्तक देती हैं, तो लोग अपने द्वार पर मीठी मुस्काने लिए संजू देवी का अभिवादन ऐसे करते हैं, मानों उनके घर उनका कोई अपना मिलने पहुंचा हो। सुजल-सरल और सहज चेहरे पर विकसित कोरबा के विजन के साथ सियासी प्रतिस्पर्धा में उतरी संजूदेवी ने चंद दिनों के प्रचार-प्रसार में अपने पीछे एक-एक कर ऐसा कारवां तैयार कर लिया है, जिसे पार पाना अब उनके प्रतिस्पर्धियों के लिए मुमकिन नहीं दिख रहा।
कोरबा(thevalleygraph.com)। महापौर प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा के बाद शुरु हुए पिछले पांच-छह दिनों के प्रचार-प्रसार में शहर से जो फीडबैक सामने आ रहा है, उससे पता चलता है कि पब्लिक के मन में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजूदेवी राजपूत के लिए केवल एक राजनेत्री नहीं, बल्कि उनके घर-परिवार की बहू-बेटी, बहन की तरह जुड़ रहीं हैं। उनके प्रति लोगों का भाव और छवि उभरकर आ रही है, जो उनके लिए उमड़ रहे अपार जनसमर्थन का बड़ा अहम फैक्टर बन रहा है। लोगों को ऐसा लग रहा है कि द्वार पर खड़ी प्रत्याशी संजूदेवी राजपूत नहीं, बल्कि उनसे मिलने आई उनकी बेटी-बहू या बहन से उनकी भेंट हो रही है। उल्लेखनीय होगा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन तक, भारतीय जनता पार्टी में सरल-सजह और सद आचरण की संस्कृति सभी के लिए सर्वोपरि है। उसी रीति-नीति का उम्दा उदाहरण बनकर मैदान में उतरी भारतीय जनता पार्टी की कोरबा महापौर प्रत्याशी के रुप में संजूदेवी राजपूत भी नजर आती हैं। संजूदेवी, लोगों से उनकी बेटी-बहू या बहन की तरह जिस सादगी भेंट करती हैं, उससे जनता अभिभूत हैं और खुद को उनसे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
कर्तव्यनिष्ठ पुलिस परिवार, पति रिटायर्ड तो पुत्र भी मौजूदा पुलिस अफसर
भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजूदेवी राजपूत बच्चों, नाते-रिश्तेदारों समेत भरा-पूरा और संयुक्त परिवार में रहती हैं। इसके अलावा वे एक प्रतिष्ठित पुलिस परिवार से भी ताल्लुक रखती हैं। उनके पति चंद्रमासिंह राजपूत रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हैं। श्री राजपूत कोरबा में भी पदस्थ रहे और थानेदार की हैसियत से अपने सेवा के प्रति कड़क-कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के साथ आम नागरिकों के बीच ईमानदार और मिलनसार छवि के लिए काफी ख्यातिलब्ध शख्सीयत माने जाते हैं। उनकी पुलिसिंग और लोगों के प्रति उनके जुड़ाव का भी भरपूर फायदा संजूदेवी को मिल रहा है। पति चंद्रमासिंह राजपूत की दिन-रात की कठिन और जिम्मेदारियों से भरी ड्यूटी के बीच श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने जिस कुशलता से घर-परिवार संभाला, उसका सुखद परिणाम उनके बच्चों में देखा जा सकता है। पिता की राह पर चल उनका बड़ा बेटा भी वर्तमान में पुलिस इंस्पेक्टर हैं और साइबर सेल प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी बेटी ने शिक्षिका के रुप में शिक्षा की ज्योति बन रहीं हैं।
सरल-सहज मंत्री लखननलाल देवांगन के बाद सुजला सुफला संजूदेवी राजपूत के लिए संगठन भी एकजुट
व्यक्तित्व में सम्मान, संयम और समानता से लबरेज भाजपा प्रत्याशी संजूदेवी राजपूत की सुजला-सुफला छवि के बूते भाजपा संगठन एक बार फिर एकजुट होकर कोरबा में कमल खिलाने का लक्ष्य रखा है। इसके पहले बीते वर्ष के विधानसभा चुनाव के दौरान लखननलाल देवांगन को लेकर जिस तरह से भाजपा एकजुट हो गई थी, उसी प्रकार नगर निगम कोरबा के चुनाव में महापौर पद के लिए भाजपा का ध्वज थाम रही श्रीमती संजूदेवी राजपूत के लिए कमर कसते हुए संगठन तो एकजुट दिखाई दे ही रहा है। हवा-हवाई बातों के सब्जबाग और आरोप-प्रत्यारोपों की दलगत राजनीति से परे, अपने संबोधन और वक्तव्यों में संजूदेवी राजपूत कोरबा शहर की मूल जरुरतों और समस्याओं पर टू द प्वाइंट बातें रखकर जनता से मुखातिब हो रही हैं। उनकी बातों में विकसित कोरबा की अवधारणा के लिए विजन नजर आता है, जो इस प्रतिष्ठित चुनाव में उनकी जीत की राह प्रशस्त करने पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बन रहा है।
संजु देवी राजपूत को भाजपा ने कोरबा नगरपालिका निगम से अपना महापौर प्रत्याशी बनाया है। कोरबा नगर पालिका निगम अनारक्षित महिला वर्ग के लिए रिजर्व है। संजु देवी राजपूत पूर्व में भी कोरबा नगर निगम से पार्षद रह चुकी हैं। भाजपा की मंडल मंत्री रहने के साथ ही वर्तमान में जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा है। आइए जानते हैं उनके बारे में…,
जन्म, परिवार और राजनैतिक करियर
संजु देवी सिंह का जन्म 2 फरवरी 1973 को हुआ है। उनका निवास राताखार, बजरंग चौक वार्ड क्रमांक 4 में है। उनके पति चंद्रमा सिंह राजपूत पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक है।
राजनीतिक जीवन
संजु देवी सिंह राजपूत वर्ष 2009 से 2014 तक कोरबा नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद रह चुकी है। इसके अलावा अपीलीय समिति की सदस्य नगर निगम कोरबा रह चुकी है। भारतीय जनता पार्टी में 2010 से 2015 तक मंडल मंत्री कोरबा मंडल रही है। इसके अलावा जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा महिला मोर्चा कोरबा रही है। वर्तमान में भाजपा की जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा जिला कोरबा के पद पर पिछले 10 वर्षों से दायित्व संभाल रही है। विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में कोरबा निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही है।