Home छत्तीसगढ़ पार्षद नरेंद्र देवांगन ने बरेड़ीमुड़ा, फर्टिलाइजर बस्ती व नगीनभाटा में किया चुनावी...

पार्षद नरेंद्र देवांगन ने बरेड़ीमुड़ा, फर्टिलाइजर बस्ती व नगीनभाटा में किया चुनावी नुक्कड़ सभा को संबोधित

159
0

नगर निगम कोरबा में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए पार्षद नरेंद्र देवांगन धुंआधार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उन्होंने गुरुवार को बरेड़ीमुड़ा, फर्टिलाइजर बस्ती व नगीनभाटा में चुनावी नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। श्री देवांगन ने भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत व पार्षद प्रत्याशी मुकुंद सिंह कंवर, जनक सिंह राजपूत व किशन कैवर्त्य के पक्ष जनता से मतदान की अपील की।


कोरबा। पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में सुशासन की सरकार स्थापित किया है। कोरबा नगर निगम चुनाव में महापौर की प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत को आप सभी अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाएं। साथ ही बरेड़ीमुड़ा पार्षद प्रत्याशी मुकुंद सिंह कंवर, फर्टिलाइजर बस्ती से पार्षद प्रत्याशी जनक सिंह राजपूत और नगीनभाटा वार्ड के समुचित विकास के लिए पार्षद प्रत्याशी किशन कैवर्त्य को अधिक से अधिक जन आशीर्वाद प्रदान कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करें। निश्चित तौर पर कोरबा नगर निगम में भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की सरकार बैठेगी। जिस तरह से विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुआई में जनता ने कोरबा के लोकप्रिय जन प्रतिनिधि मंत्री लखनलाल देवांगन को विजय दिलाई, नगर निगम कोरबा में भी कमल खिलाना है और भाजपा की सुशासन की सरकार काबिज करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here