Home छत्तीसगढ़ पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ, शासन ने जिला शिक्षाधिकारियों से मांगी शिक्षक संवर्ग एवं...

पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ, शासन ने जिला शिक्षाधिकारियों से मांगी शिक्षक संवर्ग एवं लिपिक वर्ग के रिक्त, स्वीकृत तथा कार्यरत पदों की जानकारी

11
0

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने प्रदेश में पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करने संबंधी निर्देश जारी होने पर शासन को दिया आभार, 30 जून तक पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु संगठन करेगा सतत प्रयास…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा प्रदेश के सभी पांचों संभाग एवं 33 जिलों में शिक्षकों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु लगातार सतत प्रयास किया जा रहा था। संगठन द्वारा समय-समय पर शासन, प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर, बैठकों के माध्यम से तथा जिला एवं संभाग स्तर पर संवाद स्थापित कर कई संभागों में छोटे-बड़े आंदोलन कर पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की जाती रही है।,

 वर्तमान में जो शिक्षा में शिक्षा के स्तर में जो गिरावट आई है इसका प्रमुख कारण पर्याप्त शिक्षकों की कमी और शिक्षकों की गैर शिक्षक की कार्य के कारण, गुणवत्ता कम हुई है जो की पदोन्नति होने से, शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार होगा,

आज लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र में समस्त संभागीय संयुक्त संचालकों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को शिक्षक संवर्ग एवं लिपिक वर्ग के रिक्त, स्वीकृत तथा कार्यरत पदों की जानकारी निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत करने एवं 30 जून 2026 तक पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस महत्वपूर्ण पहल का छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन स्वागत करता है एवं प्रदेश सरकार तथा स्कूल शिक्षा विभाग को धन्यवाद ज्ञापित करता है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राठौर ने कहा कि लंबे समय से प्रदेश के शिक्षक पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे। संगठन ने सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर एवं रायपुर संभाग सहित सभी जिलों में निरंतर अधिकारियों से मुलाकात कर पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ कराने हेतु दबाव बनाया। कई जिलों में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठता सूची, रिक्त पदों की जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु विभागीय अधिकारियों से लगातार समन्वय किया गया।

फेडरेशन ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल आदेश जारी होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जिला एवं संभागीय स्तर पर लंबित प्रक्रियाओं को तेजी से पूर्ण करना आवश्यक है। विशेष रूप से वरिष्ठता सूची का अंतिम प्रकाशन, रिक्त पदों का सत्यापन, आरक्षण रोस्टर पालन एवं पदोन्नति समितियों की कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण होनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने प्रदेश के समस्त जिला एवं संभागीय अधिकारियों से आग्रह किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो तथा पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

संगठन ने घोषणा की है कि पदोन्नति प्रक्रिया को 30 जून 2026 तक पूर्ण कराने हेतु फेडरेशन प्रदेशभर में सतत निगरानी एवं सहयोग करेगा। संगठन के प्रदेश, संभाग, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी निरंतर अधिकारियों के संपर्क में रहकर आवश्यक जानकारी, समन्वय एवं सहयोग प्रदान करेंगे ताकि प्रदेश के शिक्षकों को शीघ्र पदोन्नति का लाभ मिल सके। छत्तीसगढ़ के सभी जिला अध्यक्षों का सक्रिय भूमिका पदोन्नति के लेकर रही है,

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन से रविन्द्र राठौर, राजू टंडन, देवेंद्र हरमुख, मनीष मिश्रा, शेषनाथ पाण्डेय, बसंत कौशिक, कौशल अवस्थी, अश्वनी कुर्रे, सुरजीत सिंह चौहान, सिराज बक्श, तरुण वैष्णव, नोहर चंद्रा, विपिन यादव, विनोद संडे, अशोक कुमार राठिया, विनय शुक्ला, जय राठौर, उत्तर कुमार साहू आदि पदाधिकारी की सक्रिय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here