Home छत्तीसगढ़ बेहतर शिक्षा एवं उम्दा कॅरियर के लिए कमला नेहरू काॅलेज और स्टरलाइट...

बेहतर शिक्षा एवं उम्दा कॅरियर के लिए कमला नेहरू काॅलेज और स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के बीच एमओयू

22
0

कोरबा। मंगलवार को स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन और कमला नेहरू महाविद्यालय के बीच एक MoU किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की अकादमिक उन्न्नति के लिए की गई इस पहल के दौरान उच्च शिक्षा के विभिन्न विषयों पर एक सकारात्मक परिचर्चा भी हुई। इस अवसर पर कमला नेहरू कॉलेज से प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार मिश्रा, स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन से रितेश एवं रघुनाथन नायर तथा पी.इस टी प्रभारी डॉ भारती कुलदीप, नितेश एवं अन्य फैकल्टी मौजूद रहे। इस एमओयू के अंतर्गत टीचर एजुकेशन के क्षेत्र में कार्य करने को लेकर चर्चा हुई। सभी शिक्षकों का एड इंडिया के प्रतिनिधियों द्वारा उन्मुखीकरण भी किया गया। इसमें पूरे अकादमिक वर्ष किए जाने वाले गतिविधियों को लेकर भी विचार साझा किए गए। संस्था द्वारा सेवा प्रारंभ करने के पूर्व छात्र शिक्षकों के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की बात हो या डाटा एनालिटिक्स प्रोग्राम के माध्यम से डाटा का विश्लेषण कर शिक्षा संबंधित निर्णय लेने में सरकार के मदद जैसी पहल के लिए बीते 4 वर्ष में कई महत्वपूर्ण गतिविधियां संचालित की गई हैं। इसी साल मार्च में संस्था द्वारा आयोजित शिक्षण योजना प्रतियोगिता में कमला नेहरू कॉलेज द्वारा इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में काफी सक्रिय रूप में भागीदारी दी गई। एमओयू की प्रक्रिया के साथ प्राचार्य डाॅ बोपापुरकर ने यह आश्वासन दिया है कि छात्राध्यापकों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे और भरपूर सहयोग करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here