Home छत्तीसगढ़ जिले में चला खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, पाल्म मॉल स्थित...

जिले में चला खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, पाल्म मॉल स्थित जियो मार्ट से भी लिए गए चाकलेट व एनर्जी ड्रिंक के सैंपल

7
0

कोरबा। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। सप्ताह भर चले विशेष अभियान के तहत विभिन्न जगहों से नमूना संकलन किया गया। इस दौरान आम लोगों को शुद्ध साफ फल मिले इसके लिये विभिन्न जगहों से खराब फलों को नष्ट किया गया। इस अभियान में मुड़ापार स्थित ज्ञान प्रोविजन से टोस्ट, पंडित रविशंकर शुक्ल नगर स्थित जायसवाल जनरल से सरसों तेल, आटा, घंटा घर चौक स्थित अपना मार्ट से सुजी, आटा, कटघोरा के सुतर्रा स्थित फर्मों से सरसों तेल, सनफ्लॉवर तेल,मिक्स वेजिटेबल ऑयल, गुप्ता जनरल स्टोर से मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर लिया गया। इस विशेष अभियान में आयातित खाद्य उत्पाद (विदेश से आयातित खाद्य पदार्थ) 1चॉकलेट, 2पास्ता , 4 खजूर, 2 बिस्कुट, 1 एनर्जी ड्रिंक का सैंपल जांच हेतु पाल्म मॉल स्थित जियो मार्ट से लिया गया है। कार्रवाई के दौरान टीम में फूड सेफ्टी ऑफिसर विकास भगत एवं संघर्ष मिश्रा शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here